कांग्रेस ने जारी 33 प्रत्याशियों की नई लिस्ट, सीएम योगी के सामने चेतना पांडेय को दिया टिकट
लखनऊ, 10 फरवरी: कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी को एक और लिस्ट जारी की है। 33 उम्मीदवारों को इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने चेतना पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा है। चेतना पांडेय गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी को चुनौती देंगी। कांग्रेस द्वारा जारी इस लिस्ट में 15 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

गोरखपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस ने देवेंद्र निषाद को टिकट दिया है तो कुशीनगर से श्याम रति देवी को। वाराणसी उत्तर से गुलराना तबस्सुम, वाराणसी दक्षिण मुदिता कपूर, वाराणसी कैंट से राजेश मिश्रा, सेवापुरी से अंजू सिंह प्रत्याशी बनाया है। भदोही से वसीम अंसारी, ज्ञानपुर से सुरेश मिश्रा प्रत्याशी बनाया। औराई से संजू कन्नौजिया, मझवां से शिव शंकर चौबे और चुनार से सीमा देवी, रॉबर्ट्सगंज से कमलेश ओझा को टिकट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications