सरकारी ऑफिसों के बाद अब यूपी के कांग्रेस कार्यालयों को भी रंग दिया भगवा रंग से
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी भवन, बस, स्कूल के बाद अब कांग्रेस पर भी भगवा रंग का जादू चढ़ गया है। जी हां चौकिए नहीं अभी तक भाजपा भगवाकरण कर रही थी। लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय का रंग भी भगवामय हो गया है। हालंकि मीडिया में खबरें आते ही आनन-फानन में कांग्रेस नेताओं ने पेंटर बुलाकर कलर को बदलवाने का काम शुरू कर दिया।
लखनऊ के माल एवेन्यू में कांग्रेस पार्टी का बड़ा और शानदार कार्यालय बना है। ये कार्यालय पुरानी इमारतों में से एक है। इसका नाम नेहरु भवन है। कार्यालय में रंग-रौगन का काम चल रहा था। प्रवक्ताओं के कमरे को भी रंगा गया। इसी दौरान कांग्रेस दफ्तर की एक दीवार को भी भगवा करने से पार्टी में हड़कंप मच गया। मीडिया सेंटर की दीवार पर भगवा रंग देख कर लोगों ने कानाफूसी शुरू कर दी। जिसके बाद आलाकमान को फजीहत का डर सताने लगा। आनन फानन में भगवा रंग को हटा करके सफेद कर दिया गया।
A section of Media centre at Congress office in Lucknow which was painted saffron recently,again repainted to white pic.twitter.com/vLxv9RCBYJ
— ANI UP (@ANINewsUP) August 3, 2018
भाजपा का जादू लोगों में ऐसा चला कि अब हर किसी को भगवा ही भाने लगा है। तभी तो वक्त-बे-वक्त जो कांग्रेस भाजपा पर छींटा कसी करते नहीं थकती है। ऐसे में कांग्रेस के ऑफिस का रंग भगवा होने से पार्टी की अच्छी खासी फजीहत करा दी है।