कांग्रेस का वो विधायक जिसने इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए किया था प्लेन हाईजैक, 71 वर्ष की आयु में निधन
Congress MLA Bholanath Pandey: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश में दो बार विधायक रहे भोलानाथ पांडे का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ स्थिति आवास पर निधन हो गया। वो 71 वर्ष के थे। भोलनाथ पांडेय यूपी के बलिया जिले की द्वाबा (अब बैरिया) विधानसभा सीट से विधायक रह चुके थे।
भोलानाथ पांडेय से जुड़ा एक रोचक किस्सा है। जब उन्होंने इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए हवाई जहाज को हाईजैक कर लिया था। ऐसे में आज जब भोलानाथ इस दुनिया में नहीं है तो पढ़िए वो अनसुना किस्सा....

इंदिरा के लिए किया था प्लेन हाईजैक
भोला पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्लेन हाईजैक कर लिया था। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। इस घटना ने भोलानाथ को देश और दुनिया में चर्चित बना दिया था।
दरअसल, साल 1978 में एक कथित घोटाले के आरोप में इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल में रखा गया था, तब इंदिरा गांधी को छुड़ाने के नाम पर भोलानाथ पांडेय ने इंडियन एयरलाइन्स के एक विमान का हाईजैक किया।
20 दिसंबर, 1978 की घटना
पांडेय ने 20 दिसंबर, 1978 को खिलौने वाली बंदूक के साथ इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC 410 को 'हाईजैक' किया था। उन्होंने आपातकाल के बाद घोटाले से जुड़े आरोपों में तिहाड़ जेल में बंद इंदिरा गांधी की रिहाई की मांग की थी।
उन्होंने विमान के दिल्ली में उतरने से पहले अपने दोस्त देवेंद्र पांडे के साथ मिलकर इस पूरे प्लेन हाईजैक को अंजाम दिया। विमान में 132 लोग सवार थे और आपातकाल के दौर के दो पूर्व मंत्री एके सेन और धर्मबीर सिन्हा भी विमान में सवार यात्रियों में शामिल थे।
विमान 'हाईजैक' कैसे हुआ?
यह सब तब शुरू हुआ जब कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के लिए आ रही फ्लाइट ने शाम 5:45 बजे लखनऊ से उड़ान भरी। फ्लाइट दिल्ली पहुंचने में बस 15 मिनट दूर थी, तभी 15वीं पंक्ति में कुछ हंगामा हुआ। भोलानाथ पांडे और देवेंद्र पांडे अपनी सीट से उठे और कॉकपिट में पहुंच गए।
कॉकपिट में घुसने के बाद उन्होंने फ्लाइट कैप्टन से घोषणा करवाई कि फ्लाइट को हाईजैक कर लिया गया है और अब यह दिल्ली की बजाय पटना जा रही है। कुछ देर बाद घोषणा हुई कि फ्लाइट वाराणसी जाएगी।
फ्लाइट कैप्टन एमएन भट्टीवाला ने एक इंटरव्यू में बताया कि दोनों पांडे ने पायलटों को पहले नेपाल जाने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने उन्हें बांग्लादेश जाने के लिए भी कहा, लेकिन उन्होंने फिर से मना कर दिया। उन्होंने इस पूरी घटना को अजीब बताया था।
भोलानाथ पांडे और देवेंद्र पांडे ने इंटरकॉम पर भाषण दिया और खुद को युवा कांग्रेस का सदस्य बताया। उन्होंने कहा कि वे अहिंसा में विश्वास करते हैं और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। भोलानाथ पांडे ने यह भी मांग की थी कि इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के खिलाफ सभी मामले वापस लिए जाएं।
दोनों कांग्रेस नेताओं ने विमान में 'इंदिरा जिंदाबाद' और 'संजय जिंदाबाद' के नारे लगाए, जिससे यात्रियों ने तालियां बजाईं और जयकारे लगाए। रिपोर्टों के अनुसार, अधिकांश यात्रियों ने अपहरण को गंभीरता से नहीं लिया।
बाद में किया सरेंडर
जब विमान वाराणसी पहुंचा, तो भोलानाथ पांडे और देवेंद्र पांडे ने उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राम नरेश यादव से मुलाकात की, जो केंद्र में सत्ता में मौजूद जनता पार्टी के सदस्य थे। घंटों की बातचीत और इंदिरा गांधी को रिहा किए जाने के आश्वासन के बाद, विमान को जाने दिया गया। इसके बाद भोलानाथ पांडे और देवेंद्र पांडे ने आत्मसमर्पण कर दिया।
1980 में मिला कांग्रेस पार्टी का टिकट
हालांकि, 1980 में इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री के रूप में वापस आने के बाद, उनके खिलाफ आरोप हटा दिए गए और दोनों को कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश में 1980 के विधानसभा चुनावों में लड़ने के लिए टिकट दिए गए।बाद में भोलानाथ पांडे ने एक साक्षात्कार में कहा कि उनका अपहरण पूरी तरह से एक विरोध था, जिसका उद्देश्य इंदिरा गांधी को रिहा करने के लिए जनता पार्टी सरकार पर दबाव डालना था।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications