चुनाव परिणाम पर कांग्रेस नेता के 'दक्षिण बनाम उत्तर’ वाली पोस्ट पर दूसरे कांग्रेसी नेता आचार्य ने लगाई फटकार
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस को बुरी तरह से पछाड़ते हुए भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को को बंपर जीत मिली है। चार राज्यों के चुनाव परिणाम में तेलंगाना में कांग्रेस को मिली जीत पर कांग्रेस पार्टी के नेता प्रवीण चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसी पोस्ट विवादित पोस्ट लिखी जिसको लेकर उनकी जमकर आलोचना होने लगी। हालांकि उन्होंने विवाद होने पर अपनी पोस्ट डिलीट हटा दी लेकिन प्रवीण चक्रवर्ती के इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जमकर क्लास लगाई है।

दरअसल, कांग्रेस पार्टी के अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस' के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने 'एक्स' पर लिखा था ''दक्षिण-उत्तर सीमा रेखा गहरी और स्पष्ट होती जा रही है!''
हालांकि कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रवर्ती ने अपनी पोस्ट विरोध होते ही डिलीट कर दिया था लेकिन उनके 'दक्षिण बनाम उत्तर' पोस्ट पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है।
प्रमोद कृष्णम ने कहा
कश्मीर से कन्याकुमारी तक, भारत एक है और देश को विभाजित करने की बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कोई भी विभाजन हो धर्म, जाति, भाषा या क्षेत्र पर आधारित है, यह देश के लिए खतरनाक है। देश को पूर्व, पश्चिम, उत्तर या दक्षिण में बांटना हानिकारक है। मैं ऐसे किसी भी बयान का समर्थन नहीं करता। पूरा देश एक है... हमारी भाषाएं अलग हो सकती हैं लेकिन हमारी भावना एक ही है, 'वंदे मातरम्'।
बता दें कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तीन हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस की हार हुई है। कांग्रेस को केवल तेलंगाना में जीत हासिल हुई है। जिसके बाद कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रवर्ती ने ये पोस्ट लिखी थी लेकिन बयान पर विवाद होते ही उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी लेकिन उस पर तब तक जमकर प्रतिक्रिया सामने आ चुकी थी।
आचार्य के अलावा कांग्रेस पार्टी के समर्थक तहसीन पूनावाला ने चक्रवर्ती ने इस पोस्ट पर अपत्ति जताते हुए कहा था
जैसे लोगों ने 'सनातन धर्म के बारे में अपशब्द' को स्वीकार नहीं किया, उसी तरह 'उत्तर-दक्षिण विभाजन' को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
वहीं भाजपा महासचिव बीएल संतोष ने कहा
शपहले से (विभाजन) ही है सर...!!! वे हमेशा दो कार्ड तैयार रखते हैं। अब उन्होंने दूसरा कार्ड निकाला है... 'भारत जोड़ो' और 'मोहब्बत की दुकान' से।












Click it and Unblock the Notifications