सेना की शिकायतों के लिए जारी हुआ नंबर पर पाकिस्तान भेज रहा शिकायतें
सेना ने जवानों की शिकायत के लिए जारी किया था व्हाट्सएप नंबर, लेकिन इस नंबर को पाकिस्तानियों ने स्पैम से भर दिया।
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से सेना के जवान अपनी शिकायतों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में उसे देखते हुए सेना प्रमुख बिपिन रावत ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर शुरु किया है, जहां जवान अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। सेना प्रमुख ने शिकायत निवारण के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है जहां जवान अपनी शिकायत का वीडियो भेज सकते हैं, लेकिन इस नंबर पर जो सबसे बड़ी दिक्कत आ रही है वह यह कि इस नंबर पर पाकिस्तान की ओर से ढेर सारे स्पैम मैसेज आ रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में सेना के जवान तेजबहादुर यादव ने उनके कैंप में मिल रहे खाने को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका शिकायती वीडियो जमकर वायरल हुआ था, हालांकि इस मामले की जांच के आदेश दिया गया था। तेज बहादुर ने आरोप लगाया था कि उनके कैंप में बेहद ही घटिया स्तर का खाना दिया जाता है, उन्होंने आरोप लगाया था कि यहां राशन आता है लेकिन बड़े अधिकारियों की मिलीभगत के चलते उसे बाहर बेच दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें- अमेरिका: भारतीय सिख पर हमला, हमलावर बोला- अपने देश वापस जाओ
माना जा रहा है कि तेजबहादुर की शिकायत के बाद सेना प्रमुख ने व्हाट्सप नंबर जारी करने का फैसला लिया है। सेना प्रमुख ने 28 जनवरी को +91 9643300008 को यह नंबर जारी किया था जिसपर जवान अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। सेना के इस नंबर पर लगातार पाकिस्तान की ओर से स्पैम मैसेज आ रहे हैं, हालांकि इन नंबरों को ब्लॉक कर दिया गया है। सेना की ओर से यह नंबर इसलिए जारी किया गया था कि लोग अपनी शिकायतें सीधे सेना प्रमुख तक पहुंचा सके। लेकिन जिस तरह से इस नंबर पर लगातार मैसेज आ रहे हैं पाकिस्तान की ओर से उससे सेना की छवि को नुकसान हो रहा था, जिसकी वजह से उन सारे नंबर को ब्लॉक कर दिया गया है जो पाक की ओर से आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications