तीन आरोप जिनकी वजह से कमांडेट मनीष दुबे हो सकते हैं सस्पेंड? अब जांच भी हो गई पूरी

Commandant Manish Dubey: एसडीएम ज्योति मौर्य के मामले में अब होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ज्योति मौर्य से रिश्तों को लेकर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर चल रही जांच पूरी हो गई है। कहा जा रहा है कि जांच में जो रिपोर्ट आई है उससे मनीष दुबे को झटका लगना तय है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मनीष दुबे के निलंबन की सिफारिश कर दी गई है। चलिए अब बताते हैं कि मनीष दुबे पर वे कौन से तीन आरोप हैं जिनके चलते वे निलंबित किए जा सकते है।

पहला आरोप
विभागीय जांच में मनीष दुबे पर जो पहला आरोप लगा है उसमें एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ उनके संबंध के बारे में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कहा गया है कि होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की वजह से विभाग की छवि खराब हुई है।

Commandant manish dubey suspended investigation report

दूसरा आरोप
विभागीय जांच में दूसरा मामला अमरोहा जिले का बताया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि यहां एक महिला होमगार्ड ने कमांडेंट मनीष दुबे उसे अकेले में मिलने के लिए बुलाते हैं। वहीं जब महिला होमगार्ड मिलने नहीं गई तो उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी गई। इसके बाद महिला होमगार्ड ने इसकी शिकायत होम गार्ड डीजी को भी की थी।

तीसरा आरोप
जांच में मनीष दुबे की पत्नी के आरोप को भी शामिल किया गया है। जिसमें मनीष दुबे की पत्नी ने 80 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया था। बता दें कि मनीष दुबे ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। लेकिन ज्योति मौर्य के साथ रिश्ते सामने आने के बाद उनका वैवाहिक जीवन खराब होने लगा था।

कौन हैं कमांडेंट मनीष दुबे (Who is Commandant Manish Dubey)
कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) तब सुर्खियों में आए जब एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने उनके ऊपर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। कमांडेंट मनीष दुबे भी पीसीएस अधिकारी रह चुके हैं। वह फिलहाल महोबा में होमगार्ड कमांडेट के रूप में पोस्टेड हैं। उनकी दो साल पहले शादी हो चुकी है। फिलहाल पत्नी के साथ उनका विवाद चल रहा है। अब कई आरोपों के बाद उनके खिलाफ जांच बिठा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+