सस्पेंड होने के बाद कौन-कौन सी सुविधाएं ले पाएंगे कमांडेंट मनीष दुबे? जानें यहां सबकुछ

Commandant Manish Dubey: एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य के द्वारा साजिश की पोल खोलने के बाद कमांडेंट मनीष दुबे कि मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड डीजी बीके मौर्य ने मनीष दुबे के निलंबन की सिफारिश योगी सरकार के पास भेज दी है। कभी भी कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड किया जा सकता है। सस्पेंड होने के बाद मनीष दुबे की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। तो चलिए अब जानते हैं कि सस्पेंड होने के बावजूद मनीष दुबे कौन-कौन सी सुविधाएं ले पाएंगे।

सस्पेंड होने के बाद मनीष दुबे कौन-कौन सी सुविधाएं ले पाएंगे?
सस्पेंड होने के बाद कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) को कई सुविधाएं मिलती रहेंगी। जैसे कि उनसे सरकारी आवास नहीं छीना जाएगा। वह सरकारी आवास में बने रहेंगे। ऑफिस में किसी जांच या जरूरी काम से बुलाने पर सरकारी गाड़ी का भी उपयोग कर सकेंगे। बॉडीगार्ड और उनके आवास परिसर में काम करने वाले कर्मचारी भी बने रहेंगे। न्यायालय में गवाही देने जाने पर या विभागीय जांच में शामिल होने पर यात्रा भत्ता बरकरार रहेगा। और नीचे पढ़ें कौन-कौन से अधिकार और मिलेंगे।

Commandant Manish Dubey Facilities After Suspended

कमांडेंट मनीष दुबे को ये सुविधाएं भी मिलेंगी
कमांडेंट मनीष दुबे समझौता वार्ता की बैठकों में भाग ले सकते हैं। मनीष दुबे व उसका परिवार सरकारी अस्पतालों में आउटडोर और इनडोर दोनों चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकता है। मनीष दुबे जीवन यापन भत्ते का पुनरीक्षण करा सकते हैं। पीएफ अकाउंट से अग्रिम या अंतिम निकासी निकाल सकते हैं। मनीष दुबे सुविधा पास व पीटीओ की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

सस्पेंड होने के बाद मनीष दुबे की सैलरी क्या होगी?
सस्पेंड होने के बाद कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey)3 महीने तक 50 फीसदी सैलरी ले सकते हैं। यदि इस दौरान जांच पूरी नहीं हुई तो उन्हें फिर 75 फीसदी सैलरी मिलने लगेगी। अगर 6 महीना में जांच पूरी नहीं होती है तो फिर उन्हें पूरी सैलरी मिलेगी। जांच के बाद यदि वे निर्दोष पाए जाते हैं तो उन्हें पूरी बकाया सैलरी लौटा दी जाएगी।

कौन हैं कमांडेंट मनीष दुबे और कैसे आए विवादों में
बता दें कि कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) एसडीएम ज्योति मौर्य के तथाकथित प्रेमी हैं। एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने उनपर उनका घर तोड़ने का आरोप लगाया है। आलोक मौर्य के मुताबिक 2022 में उन्होंने एसडीएम ज्योति मौर्य और कमांडेंट मनीष दुबे को रंगे हाथ अवैध संबंध बनाते पकड़ा था। इसके बाद से ही विवाद बढ़ गया। कमांडेंट मनीष दुबे पर एक महिला होमगार्ड ने भी शोषण करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही उनकी पत्नी ने दहेज लेने के आरोप लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+