Accident CCTV Video: बाइक सवार पति-पत्नी को कार ने उड़ाया, कई फीट उछल कर गिरे दोनों, मौत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक खौफनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बुलंदशहर रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

दरअसल, बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव मोड़ी निवासी दंपति बाइक पर सवार होकर हापुड़ में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आ रहे थे। जैसे ही वह बुलंदशहर रोड पर स्थित सामिया गार्डन के पास पहुंचे तो सामने से आई काले रंग की तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।

collision of bike and car on Bulandshahr road in hapur caught on CCTV

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि टक्कर होते ही बाइक पर बैठी महिला ठेले से जा टकराई, जबकि उसका पति कई फीट ऊपर हवा में उछल कर दूर जा गिरा। सड़क हादसे के बाद पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+