क्रिसमस पर लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर ने बच्चों और गरीबों में बांटी खुशियां
बहराइच। देश में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यूपी के बहराइच में लेडी सिंघम के नाम से मशहूर रिसिया सीओ श्रेष्ठा ठाकुर बच्चों के बीच क्रिसमस मनाने पहुंच गईं। इस मौके पर उन्होंने जहां बच्चों को बिस्किट व टॉफी दी वहीं ठंड से जूझ रहे गरीब परिवारों की महिलाओं व बुजुर्गों को शॉल व कंबल दिए।

जिले की रिसिया सर्किल की सी ओ श्रेष्ठा ठाकुर क्रिसमस के मौके पर बीते दिनों बाढ़ से काफी प्रभावित रहे महसी तहसील के गोलागंज पहुंची तो उन्हें देखकर लोग अचंभित रह गए और गांव में बुजुर्गों व बच्चों की भीड़ लग गयी।

उन्होंने वहां मौजूद बच्चो को बिस्किट टॉफियां बांटनी शुरू कर दी। ये देखकर मासूम बहुत खुश हो गए। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी ने वहां मौजूद महिलाओं व बुजुर्गों को एक-एक कर शाल व कंबल दिया जिसके बाद ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

इस मौके पर सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि बुलंदशहर से इस जिले में ट्रांसफर होने के बाद मेरी पहली पोस्टिंग महसी सर्किल में हुयी थी, उस समय हमने देखा था कि ये इलाका बाढ़ से काफी प्रभावित था। उस समय भी मैंने यहां के लोगों के लिये जो हमारे स्तर से संभव था, किया था।

श्रेष्ठा ठाकुर ने कहा कि क्रिसमस के मौके पर हर साल बाढ़ से प्रभावित होकर जीवन को जीने के लिए जद्दोजहद करने वाले ग्रामवासियों व उनके बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने की चाहत हमें इनके बीच खींच लायी।












Click it and Unblock the Notifications