उन्नाव में सीएम योगी का हमला- सपा सरकार में नौजवानों के हाथ में तमंचा होता था, हमारी सरकार में टेबलेट है
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के तहत 7 मई को मतदान होगा। वहीं चौथे चरण के चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों के लिए प्रचार तेज कर दिया है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उन्नाव के भगवंतनगर में चुनावी जनसभा की। जनसभा करने से पहले सीएम योगी ने सिद्धपीठ मां चंडिका देवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया। इसके साथ ही सीएम योगी ने कलम और तलवार की धरती को नमन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रथम स्वाधीनता संग्राम के सेनानियों, क्रांतिकारियों और सहित्यकारों को नमन करते हुए भाषण शुरुआत की। सीएम ने सरकार की योजनाएं गिनाईं। इसके साथ ही सीएम योगी ने विपक्षी समाजवार्दी पार्टी और काग्रेंस पार्टी पर जमकर हमला बोला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवाटी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा यूपी में जब सपा की सरकार थी तब नौजवानों के हाथ में तमंचा होता था वहीं हमारी सरकार टेबलेट है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सौ प्रतिशत रोजगार देने जा रही है।
सीएम योगी ने प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते दस सालों में किए गए विकास कार्यों ओर बदलावों की तारीफ करते हुए कहा भारत को वैश्विक सम्मान मिला।
उन्होंने कहा हमने आतंकवाद और नक्सलवाद की कमर तोड़ी है। गरीब कल्याण की योजनाओं की तो गिनती ही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications