बरेली में सीएम योगी का कांग्रेस और सपा पर हमला- जाति के सौदागरों को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है
Lok Sabha elections 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बरेली के भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हमें व्यापारी से रंगदारी वसूले वाले लोग नहीं चाहिए हमें व्यापारियों को स्वानीति देने वाली सरकार चाहिए। व्यापारियों को तोहफा देने वाली सरकार चाहिए।

सीएम योगी ने कहा हमें गरीब और कमजोरों की जमीन पर कब्जा करने वाली माफिया सरकार नहीं चाहिए, हमें उन्हें स्वामित्व योजना में मालिकाना अधिकार देने वाली सरकार चाहिए और ये काम केवल भाजपा कर सकती है। इसीलिए मैं यहां आया हूं।
सीएम योगी ने कहा यह जाति के सौदागर जाति के नाम पर आएंगे, परिवार का पेट भरेंगे और फिर जनता की अमानत पर हाथ डालने का काम करेंगे, इन लोगों को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है।
यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा सत्ता से वंचित होने के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ऐसे तड़प रही है जैसे बिन पानी मछली तड़पती है। उन्होंने कहा माफिया अब अपने गले में तख्ती डालकर ठेला लगा रहे हैं, इन्हें मेहनत करना सखिाओ वरन ये नौजवानों के हाथों में तमंचा थमा देंगे।
सीएम योगी ने कहा कि सत्ता से वंचित होने के बाद कांग्रेस-सपा ऐसे तड़प रही है, जैसे बिन पानी मछली तड़पती है। सीएम ने कहा कि माफिया अब गले में तख्ती डालकर ठेला लगा रहे हैं, इन्हें मेहनत करना सिखाओ वरना नौजवानों के हाथों में तमंचा दे देंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यान ने कहा कभी यक्ष ने धर्मराज युद्धिठिर से 100 प्रश्न किए थे आज मैं सपा और कांग्रेस से सवाल करनता हूं कि एम ने कहा कि कांग्रेस को 60-65 वर्ष, सपा-बसपा उत्तर प्रदेश में तीन से चार बार शासन किया, फिर भी इन्होंने समस्याएं पैदा कीं। हम पूछना चाहते हैं कि देश के सामने पहचान, सुरक्षा का संकट पैदा करने वाले कौन हैं।
सीएम योगी ने कहा हम सपा के संस्थापत मुलायम सिंह यादव के निधन पर सैफई गए थे और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जिन्होंने पूरा जीवन यूपी के विकास और रामजन्मभूमि को सपर्पित कर दिया उन्हे निधन पर सपा के मुखिया शोक तक व्यक्त करने नहीं गए लेकिन ये माफिया की मौत पर फतीहा पढ़ने के लिए गए थे।
सीएम योगी ने ऐसे लोगों को सत्ता में आने का कतई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा सपा ने एक ही परिवार को टिकट बांट दिया। उनकी सोच परिवार तक ही सीमित है और वो सहारा जाति का लेंगे। उन्होंने कहा सपा में महाभारत के सभी पात्र मिल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications