यूपी से 7 उम्मीदवारों को मिला टिकट, सीएम योगी ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश से 7 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम की भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषणा कर दी गई है। बलिया से नीरज शेखर, मछली शहर से बीपी सरोज, गाजीपुर से पारस नाथ राय, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, फूलपुर से प्रवीण पटेल, कौशांबी से विनोद सोनकर और मैनपुर से जयवीर सिंह ठाकुर को पार्टी ने टिकट दिया है। भाजपा की ओर से इन सभी उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भाजपा द्वारा लोक सभा चुनाव-2024 हेतु आज उत्तर प्रदेश के लिए घोषित हुए सभी कर्मठ प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई!'मोदी की गारंटी' पर देश वासियों को विश्वास है। आप सभी की ऐतिहासिक विजय के लिए मंगलकामनाएं!

वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 हेतु प्रत्याशी बनाये गए सभी महानुभावों को हार्दिक बधाई एवं विजय की अग्रिम शुभकामनाएं। मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "विकसित भारत - मोदी की गारंटी" के प्रति जनता के अटूट विश्वास एवं आशीर्वाद से पुनः भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएगी।












Click it and Unblock the Notifications