आज गुंडे असुरक्षित हैं, आम लोग सुरक्षित: सीएम योगी

बुलंदशहर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। आज अराजकता नहीं है। एक वोट सही हाथ में जाएगा तो आपकी आस्था का सम्मान भी करेगा। कोई पर्व और त्योहार आता है तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। यह सिर्फ एक आयोजन नहीं है बल्कि हमारी धरोहर है। ये हमारी पौराणिक पहचान को भी प्रदर्शित करते हैं। ये हमारे पुर्वजों की धरोहर है।

पहली बार आपने देखा है कि 500 वर्षों में हमने अयोध्या में रामलला को होली खेलते हुए देखा है। यह परिवर्तन जो असंभव था, वह संभव हुआ है। पिछली सरकारों की दंगा पॉलिसी को भी आप लोगों ने देखा है।

cm yogi
2017 में जब मैं आया था, जब मैंने यहां चुनाव की बात कही तो लोगों ने कहा कि सरकार का एक मंत्री ऐसा है उसके सामने कौन बोल पाएगा। यानि सरकार के संरक्षण में आम जनता की आवाज को किसी कदर बंद कर दिया जाता था, व्यापारी असुरक्षित,बेटी असुरक्षित,नौकरी पेशा वाला असुरक्षित, अन्नदाता किसान असुरक्षित, युवा का भविष्य असुरक्षित, सुरक्षित केवल गुंडे और कुछ चंद परिवार थे।

आज जो गुंडे पहले सुरक्षित थे, वो असुरक्षित हुए हैं, आज जनता जनार्दन सुरक्षित महसूस कर रही है। एक वोट की कीमत है, हमारी किस्मत को, तकदीर और तस्वीर को बदल सकता है, या फिर उसे बर्बादी के रास्ते पर भी ले जा सकता है। इस वर्ष के अंत तक ऐसा प्रयास हो रहा है कि बुलंदशहर के लोग 6-8 घंटे में प्रयागराज पहुंच जाएंगे। बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज होगा किसी ने सोचा था।

खुर्जा के क्रॉकरी के बारे में किसी ने सोचा था कि इसे पहचान मिलेगी। पीएम मोदी जब इंग्लैंड गए तो उस वक्त के इंग्लैंड के प्रधानमंत्री को यहीं का ओडीओपी भेंट दिया था। दुनिया में बुलंदशहर छा गया था। यह एक वोट की कीमत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+