सनातन धर्म शोक और संताप में नहीं बल्कि उत्साह और उमंग में विश्वास करता है: योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर में होलिकोत्सव के शुभ मौके पर भगवान नरसिंह जी की शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जानते हैं कि पिछले कई दिनों से पूरे देश के अंदर सनातन धर्मावलंबी, हजारों वर्षों की अपनी इस विरासत को होली जैसे पर्व के माध्यम से उल्लास और उमंग की एक नई ऊंचाई तक पहुंचाते हुए, इस उत्साह में अपनी विरासत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए इस पर्व में भागीदार बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व और त्योहारों की हमारी यह परंपरा बताती है कि सनातन धर्म शोक और संताप में नहीं बल्कि उत्साह और उमंग में विश्वास करता है। स्व अस्तित्व में विश्वास करता है। वसैधुव कुटुंबकम में विश्वास करता है। सर्वे संतु निरामय के भाव में विश्वास करता है, जहां समाज सुखी होगा, सुरक्षित होगा, वहीं पर उत्साह और उमंग होगा।

cm yogi

ये पर्व और त्योहार इस बात को प्रदर्शित करते हैं कि हम सुखी थे, समृद्ध थे, इसीलिए उत्साह और उमंग के साथ होली जैसे पर्व हमारे बीच आए हैं। जब भी सनातन धर्म पर संकट आया है उस समय कोई ना कोई अवतार सामने आकर नेतृत्व देकर उन दुष्ट प्रवृत्तियों को जो समाज के जीवन, प्रगति, सुरक्षा में बाधक हैं, उन सबको जवाब देकर किसी ना किसी पर्व के साथ हमे जोड़कर आगे बढ़ जाता है।

आज यह हमारा सौभाग्य है कि पिछले 90 वर्ष से अधिक समय से गोरखपुर में निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक बार फिर से गोरखपुर वासियों के साथ मुझे भी आने का अवसर प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व और त्योहारों की हमारी यह परंपरा बताती है कि सनातन धर्म शोक और संताप में नहीं बल्कि उत्साह और उमंग में विश्वास करता है।

हमें समाज के अंदर सभी को अपने साथ जोड़ना होगा। इस उत्साह और उमंग के साथ हम सबका खयाल रखते हैं, सबको रंग लगाते हैं शालीनता के साथ। किसी वजह से कोई बीमार है, असहज है तो उसके साथ जबरदस्ती नहीं करेंगे। यह पर्व हमें इसी संदेश के साथ जोड़ने का काम कर रहा है। जब हम विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं तो पर्व को वर्तमान परिपेक्ष्य में जोड़कर आगे बढ़ने का काम करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+