सीएम योगी का निवेशकों को वादा, यूपी में आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2000 से लेकर 2017 तक जितना एफडीआई यूपी में आया था, उसका चार गुना हमारी सरकार के चार साल के कार्यकाल में आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सुरक्षा का माहौल होता है, सरकार की स्पष्ट नीति होती है, नियत साफ होती है तो हर निवेशक इस सुरक्षित वातावरण में निवेश करने का इच्छुक होता है। आज यह वातावरण उत्तर प्रदेश के अंदर देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियां वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं। जिसमे सैमसंग, माइक्रोसॉफ्ट, एलजी, पेप्सिको, रिलायंस, टाटा, हिंदुस्तान यूनिलिवर, हायर, आइकिया हैं। ऐसे 14 फॉर्च्यून कंपनियों उत्तर प्रदेश में सफलतापूर्वक अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। इसीलिए जब उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन 2023 में किया था तो इसमे 400 बिलियन यूएस डॉलर के निवेश का प्रस्ताव यूपी में ड्रीम डेस्टिनेशन के तौर पर आया है।

cm yogi

यूपी में पहले शासन के और विभाग के मकड़जाल में फाइल उलझ जाती थी। आज सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र पोर्टल आपकी सेवा के लिए उपलब्ध है। आज उत्तर प्रदेश के अंदर सफलतापूर्वक निवेश करने वाले निवेशक के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी रूप से काम कर रहा है। हम तकनीक का प्रयोग करके इसे और भी अच्छा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अपने निवेशकों के हितों को पूरा संरक्षण देने के लिए तैयार है। एफडीआई से संबंधित जो कॉन्कलेव है, हम सभी कंपनियों को अधिक से अधिक निवेश करने और पॉलिसी का लाभ लेने के लिए आमंत्रित करता हूं। मैं आश्वस्त करता हूं कि यूपी में आपका निवेश पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+