सीएम योगी बोले- अब तक 1,60,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को नौकरी और डेढ़ लाख को प्रमोशन दिए गए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया यूपी पुलिस में अब तक 1,60,000 से अधिक पुलिस कार्मियों की भर्ती की जा चुकी है। इसके अलावा डेढ़ लाख के आसपास पुलिस कार्मिकों को प्रमोशन भी दिया। उन्होंने कहा पहले पसंद के आधार पर पुलिस वालों को प्रमोशन दिया जाता था मेरिट के आधार पर नहीं लेकिन हमारी सरकार में परार्शिता से लोगों को प्रमोशन दिया गया।

ये बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस की 2310 करोड़ की 144 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस वालों के साथ अन्य प्रकार के भेदभाव हुआ करते थे। इसी तरह पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा यूपी पहला ऐसा राज्य है जहां पर इतनी अधिक संख्या में पुलिस की भर्तियां हुई हैं।
पुलिस भर्तियों में ये प्रयास किया गया कि हर जनपद के जवान यूपी पुलिस में भर्ती हों। इसके साथ पुलिस की ट्रेनिंग क्षमता को भी तीन गुना बढ़ाया, उनके प्रशिक्षण के लिए तमाम सुविधाएं दी।
उन्होंने कहा आज हमारे पास तीन गुना क्षमता वाली पुलिस है। उन्होंने कहा हर जनपद की पीएससी में पुलिस ट्रेनिंग की अतिरिक्त क्षमता हमारी सरकार विकसित करेगी। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा यूपी में देश के पुलिस कर्मियों की ही नहीं देश के अन्य राज्यों की पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की ट्रेनिंग की क्षमता अपने पास रखेगी।
सीएम ने कहा हमारा 'जीरो टॉलरेंस' समाज विरोधी, राष्ट्र विरोधी तत्वों के लिए, पेशेवर माफिया और अपराधियों के प्रति होना चाहिए। कॉमन मैन के लिए हमें उतना ही संवेदनशील और त्वरित न्याय देने के लिए अपने आप को तैयार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications