सीतापुर में सीएम योगी बोले- देश में सुरक्षा, सम्मान, विकास सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौथे चरण के मतदान से पहले सीतापुर में शंखनाद करने गुरुवार को पहुंचे। सीएम योगी आदित्यानाथ का लोगों ने भव्य स्वागत किया भारत माता की जय से अपने भाषण की शुरूआत की।
सीएम योगी ने भारत माता की आस्था की भूमि सीतापुर को बताया । उन्होंने कहा सीतापुर आस्था की भूमि ने वर्तमान और भावी पीढ़ी को वैदिक ज्ञान लिपिबद्ध करके दिया है। भारत की 88 हजार ऋषियों मुनियों की भूमि जहां सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए महर्षि दधिचि द्वारा अस्थिदान करने की पावन धरा। सती ने जिस धरती पर अपनी जीव्हा को समर्पित किया था, ऐसी पावन धरा को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आज राष्ट्र नायक, स्वदेश और राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महाराणा प्रताप की जयंती है। आज इस जयंती पर आपको बधाई देता हूं।
देश के अंदर लोकसभा चुनाव चल रहे हैं तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है यानी आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। चौथे चरण के चुनाव में आपको वोट करना है। आाधा चुनाव संपन्न हो चुका है यानी परिणाम साफ हो चुका है। पूरे देश के अंदर एक स्वर गूंज रहा है और वो है, फिर एक बार मोदी सरकार का। उत्साह और उमंग का कारण क्या है, जनता जनार्दन कहती है कि जो राम को लाए हैं हम उनको
सीएम योगी ने कहा देश में सुरक्षा, सम्मान और विकास का अद्भुत संगम सिर्फ मोदी जी के नेतृत्व में संभव है। इसलिए सीतापुर के जन-जन के मन में पीमए मोदी हैं, भारतीय जनता पार्टी है।












Click it and Unblock the Notifications