गोरखपुर में सीएम योगी बोले- कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का नया वर्जन, सोनिया गांधी को दी ये नसीहत
Lok Sabha Elections 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर हमला बोला है। गाेरखपुर में मीडिया से रूबरू सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग के नए वर्जन के जैसा है।
सीएम योगी बोले- देश की सबसे पुराने राजनीतिक दल घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का प्रतिनिधित्व करता हो इससे अधिक कुछ शर्मनाक हो ही नहीं सकता।

इसके साथ ही उन्होंने का कांग्रेस अब जनता की आंखों में धूल झोंककर अब कांग्रेस सत्ता हथिया नहीं पाएगी।क्योंकि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व में एकजुट होकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत के दर्शन कर रहा है।
इसके साथ ही सीएम येागी ने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के आरोप भाजपा नफरत की राजीनीति को बढ़ावा दे रही पर करारा जबाब दिया और कहा वो सरासर झूठ बोल रही हैं।
सीएम योगी ने सोनिया गांधी को झूठ ना बोलने की नसीहत देते हुए कहा "झूठ बाेलने बजाय कम से कम सोनिया गांधी को तो सच बोलने की आदत डालनी चाहिए।"सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही अपने स्वार्थ के लिए देश में जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर देश के अंदर वर्ग संघर्ष को बढ़ावा दिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने कहा आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद, यह सब कांग्रेस की ही देन है। उन्होंने पूछा यूपीए की चेयरपर्सन रहते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने 2004 से लेकर 2014 के बीच में क्या किया, यह कौन नहीं जानता।
सच ये है कि उस समय ओबीसी के आरक्षण पर सेंधमारी लगाने के लिए इन्होंने जस्टिस रंगनाथ मिश्रा की कमेटी गठित की थी और कमेटी ने संस्तुति की थी कि ओबीसी के आरक्षण में से 6 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को दे दिया जाय।












Click it and Unblock the Notifications