फर्रुखाबाद में सीएम योगी की दहाड़- जिसको 'जिहाद' से अगर इतना ही प्यार है, तो पाकिस्तान जाइए
CM Yogi rally in Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्यप्रदेश के बाद यूपी के फरुर्खाबाद और कन्नौज में चुनावी रैली की। इस रैली के दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पर जमकर प्रहार किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा मां गंगा की पावन जल धारा से अभिसिंचित फर्रुखाबाद सहित पूरे देश में 'फिर एक बार मोदी सरकार' की लहर है। यहां की जनता का विश्वास और समर्थन मोदी जी के साथ है, भाजपा के साथ है।

बता दें सीएम योगी फर्रुखाबाद के भाजपा उम्मीदवार मुकेश राजपूत के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा भारत देश में 100 करोड़ लोग फ्री में राशन सुविधा का लाभ ले रहे हैं वहीं पाकिस्तान के लगभग 24 करोड़ लोग भूखों मर रहे हैं।
जो लोग जिहाद की बात कर रहे है उन्हें शर्म आनी चाहिए। इनके आकाओं ने पहले देश में जिहाद की बात की थी और इसके बाद अब ये जिहाद की बात कर रहे हैं।
सीएम योगी ने कांग्रेस का नाम लिए सीधे हमला बोलते हुए कहा यह भारत का 'इस्लामीकरण' करने की साजिश है और इसके तहत ये लोग यहां पर 'वोट जिहाद' की बात करते हैं। वोट में जिहाद नहीं होता है, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें वोट करना होता है। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा जिसको 'जिहाद' से अगर इतना ही प्यार है, तो पाकिस्तान जाइए।
भारत भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती है, जिहाद की नहीं। देश के अंदर आज जो माहौल है, उसके लिए एक बार फिर मोदी सरकार जरूरी है।
कमालगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा वोट में जिहाद नहीं होता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें वोट करना होता है।












Click it and Unblock the Notifications