सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस को लेकर की भविष्यवाणी, बोले- 4 जून को इनकी दोस्ती फिर से खंड-खंड हो जाएगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने पीएम मोदी के कार्यकाल में हुए कार्यो और नीतियों के बारे में बताया। इसके साथ ही सीएम योगी ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे।
सीएम योगी ने कहा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन कहता है मिलकर लड़ेंगे, चुनाव जीतेंगे तो मिलकर लूटेंगे और चुनाव हारेंगे तो 4 जून को फिर से टूटेंगे। 4 जून को इनकी दोस्ती फिर से खंड-खंड हो जाएगी।

सीएम योगी ने कहा प्रथम स्वतंत्रता समर के महानायक मंगल पांडे एवं वीर चित्तू पांडे की क्रांति धरा बलिया आज विकास और समृद्धि के नए शिखर को स्पर्श कर रही है। यह मोदी जी के मार्गदर्शन में ही संभव हुआ है। यहां की जनता भाजपा को पुन: विजयी बनाने का संकल्प ले चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications