हरदोई में अखिलेश पर बरसे योगी, कहा- सपा को समर्थन का मतलब आतंकवाद और माफिया को समर्थन

नई दिल्ली, 21 फरवरी: उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों का चुनावी अभियान जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को हरदोई पहुंचे और वहां पर एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां जमकर गिनाईं। साथ ही अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। सीएम योगी ने तो यहां तक कह दिया कि सपा के समर्थन का मतलब सीधे आतंकियों और माफिया का समर्थन है।

terrorist

सीएम योगी के मुताबिक जब से उनकी सरकार आई है, तब से अपराधी खौफ खाते हैं। इस चुनाव में सपा के समर्थन का मतलब आतंकवाद और माफिया को समर्थन देने जैसा है। सपा सुप्रीमो को नाक रगड़कर जनता से माफी मांगनी चाहिए। हाल ही में गुजरात के एक कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में 38 आतंकियों को फांसी हुई है। इसमें से 8 आजमगढ़ के रहने वाले हैं। इस बयान में सीएम योगी का इशारा अखिलेश की ओर था, क्योंकि आजमगढ़ सपा का गढ़ है और वहां से अखिलेश ही मौजूदा सांसद हैं।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि डबल इंजन की बीजेपी सरकार प्रदेश में शैक्षिक विस्तार हेतु प्रतिबद्ध है। हमने लखनऊ में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में वास्तु कला संकाय की सौगात देकर इसी प्रतिबद्धता को और सशक्त किया है। शिक्षा के प्रकाश से आलोकित नए उत्तर प्रदेश की ये नई तस्वीर है। मूलभूत सुविधाओं पर सीएम ने कहा कि जब अखिलेश यादव की सरकार थी तो बिजली मजहबी होती थी। अगर ईद और मोहर्रम होता था, तो बिजली आती थी, लेकिन होली-दिवाली पर बिजली गायब रहती थी। अब जनता के साथ कोई भेदभाव नहीं है। किसी भी धर्म का त्योहार हो बिजली पूरी तरह से आएगी।

Recommended Video

    UP Election 2022: PM Modi के Terrorism वाले बयान पर बोलीं Priyanka Gandhi | वनइंडिया हिंदी

    हरदोई में अखिलेश भी
    वहीं हरदोई में अखिलेश यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल बुलडोजर बाबा ने अपने बुलडोजर को मेंटेनेंस के लिए भेज दिया है क्योंकि उनको पता चल गया है कि उनकी सरकार जा रही है। वहीं गर्मी वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों की गर्मी निकालने की बात करते हैं, लेकिन हम भर्ती निकालने की बात करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+