CM Yogi: उत्तर प्रदेश में इस खास तरीके से पर्यटन को बढ़ावा दे रही योगी सरकार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार धार्मिक स्थलों के सुदंरीकरण,नवीनीकरण व जीर्णोद्धार का काम कर रही है। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है।उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों मथुरा, वृदांवन, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या,आगरा,गोरखपुर,चित्रकूट सहित कई अन्य स्थलों पर वर्तमान समय में सरकार की कई परियोजनाएं कार्यरत हैं। इन स्थलों को रेल, बस व वायुमार्ग से जोड़ने की कवायद तेज कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में केंद्र की सहायता से कई ऐसे स्टेशनों को सुदंरीकरण व शिलान्यास किया जा रहा है जो पर्यटन के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन स्टेशनों पर कार्य पूर्ण होने के बाद से पर्यटकों को विशेष सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों तक पर्यटक आसानी से पहुंच सकेंगे। इन स्टेशनों में गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, गोण्डा सहित जगह शामिल हैं। जो प्रदेश के पर्यटन को ऐतिहासिक गति प्रदान करेंगे।

सीएम योगी की पहल से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा, चित्रकूट,गोरखपुर सहित अन्य जगहों को इलेक्ट्रीक बसों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इन इलेक्ट्रिक बसों के चलने के बाद उत्तर प्रदेश में आने वाले देशी व विदेशी पर्यटकों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी।

yogi

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। परिवहन विभाग में भी ऐतिहासिक विकास हुआ है। आज उत्तर प्रदेश में यात्रियों को बेहतरीन सुविधा दी जा रही है। धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए पर्यटकों को सुविधा देने के क्रम में 250 इलेक्ट्रिक बसों को जल्द शुरु किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+