UP IAS Transfer: सीएम योगी ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कई जिलों के बदले गए जिलाधिकारी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए हैं। सरकार की तरफ से जारी सूची के मुताबिक दस आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। फतेहपुर, सुल्तानपुर, महाराजगंज, बाराबंकी, झांसी व बरेली के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक महाराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं मथुरा के नगर आयुक्त आईएएस अनुनय झा को महाराजगंज का जिलाधिकारी पद सौंपा गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन में प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव का पदभार संभाल रहे आईएएस एम0 देवराज को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ एम के एस सुन्दरम को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव का पद सौंपा गया है।

cm

उत्तर प्रदेश शासन में चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव का पद संभाल रहे पार्थ सारथी सेन शर्मा को वर्तमान पद के साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव का पद संभाल रहे आईएएस अधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी को चित्रकूटधाम मंडल का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में मिशन निदेशक के पद पर तैनात आईएएस सी इन्दुमती को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। खाद्य-रसद विभाग की विशेष सचिव और उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य और आवश्यक वस्तु निगम में प्रबन्ध निदेशक का पद भार संभाल रही आईएएस अधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना को सुल्तानपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बाराबंकी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार का ट्रांसफर झांसी के जिलाधिकारी के रुप में किया गया है।वहीं अब तक झांसी के जिलाधिकारी का पदभार संभाल रहे रविन्द्र कुमार द्वितीय को बरेली के जिलाधिकारी की कमान दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+