Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुरवासियों को दी 1500 करोड़ रुपये की सौगात, इन कार्यों का हुआ शिलान्यास

CM Yogi Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुरवासियों को 1500 करोड़ रुपए की सौगात दी। इन सौगातों से यहां हो रहे विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आइए जानते है इस दौरान सीएम योगी ने क्या कहा और क्या सौगातें दी?

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी सरकार से पहले उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति और समाज को बांटने का काम हो रहा था। जनता परेशान थी। प्रदेश , समाज और लोगों का नहीं बल्कि खुद का विकास करने में लोग लगे थे। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश है। हर क्षेत्र में विकास का कीर्तिमान स्थापित हुआ है।

cm yogi gkp

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में माफियाओं का राज था। गुंडागर्दी चरम पर थी। जनता इनसे त्रस्त आ चुकी थी। आज माफियाओं का अंत हो रहा है।

लोकार्पित प्रमुख परियोजनाएं

-लोक निर्माण विभाग खंड-2 व खंड-3, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सीएण्डडीएस यूनिट-14, यूपी जलनिगम नगरीय, यूपीआरएनएसएस प्रखंड प्रथम, यूपीपीसीएल और यूपी सिडको की कुल 51 परियोजनाएं, लागत 436 करोड़ 99 लाख 71 हजार रुपये।

*शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाएं*
-लोक निर्माण विभाग खंड-2 व खंड-3, प्रांतीय खंड, भवन खंड, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सीएण्डडीएस यूनिट-14 व यूनिट-42, यूपीआरएनएसएस प्रखंड प्रथम, यूपीपीसीएल, यूपी सिडको और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की कुल 95 परियोजनाएं, लागत 1060 करोड़ 98 लाख 83 हजार रुपये।

*विशेष आकर्षण वाले विकास के उपहार*
-रामगढ़ताल परियोजना आंतरिक मार्ग (नौकायन से देवरिया बाइपास शिवमंदिर तथा वाणिज्य कर भवन तक) फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण, लागत 67 करोड़ 34 लाख 88 हजार।

-कौड़ीराम-गजपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण, लागत 30 करोड़ 52 लाख 65 हजार रुपये।

-बांसगांव में 50 बेड के संयुक्त चिकित्सालय के भवन का लोकार्पण, लागत 13 करोड़ 89 लाख 58 हजार रुपये।

-अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत गोरखपुर सीवरेज योजना जोन सी-2 (पार्ट प्रथम) का लोकार्पण, लागत 223 करोड़ 85 लाख 75 हजार रुपये।

सहजनवा स्थित भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज के परिसर में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण, लागत 10 करोड़ 43 लाख 75 हजार रुपये।

-कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास, लागत 304 करोड़ 39 लाख 8 हजार रुपये।

-भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 81 करोड़ 1 लाख 11 हजार रुपये।

-शंकरपुर-कम्हरियाघाट मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 17 करोड़ 23 लाख 6 हजार रुपये।

-हर्रैया, भिलौरा, पेवनपुर, अहिरौली, छपिया, तालनवर होते हुए एकला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 24 करोड़ 84 लाख 89 हजार रुपये।

-जगदीशपुर सरैया ब्लॉक होते हुए देवरिया फोरलेन तक मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 24 करोड़ 83 लाख 92 हजार रुपये।

-भटहट, बैलों, पिपराइच मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 14 करोड़ 70 लाख 96 हजार रुपये।

-जगतबेला-डोमिनगढ़ रेलखंड के रहमत नगर माधवपुर रोड पर रेल उपरिगामी सेतु का शिलान्यास, लागत 132 करोड़ 60 लाख 78 हजार रुपये।

-बैरियाखास राप्ती नदी पर दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास, लागत 71 करोड़ 69 लाख 20 हजार रुपये।

-जिला अस्पताल में वृहद सुधार-विस्तार कार्य का शिलान्यास, लागत 21 करोड़ 96 लाख 28 हजार रुपये।

-बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर लेवल 2 को लेवल 1 में परिवर्तित करने के कार्य का शिलान्यास, लागत 38 करोड़ 1 लाख 15 हजार रुपये।

-शहरी क्षेत्र में भजन संध्या स्थल के निर्माण का शिलान्यास, लागत 12 करोड़ 94 लाख 80 हजार रुपये।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+