सीएम योगी ने गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथी पर दी श्रद्धांजलि

सैफई में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय को सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉक्टर तनाव मुक्त होकर काम करें। मैं हमारे चिकित्सक, फैकल्टी मेंबर्स से अपील करूंगा कि वह मरीजों को देखते समय खुद को तनाव से दूर रखें, इससे आप बेहतर परिणाम दे पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक डॉक्टर तब संतुष्ट होता है जब मरीज अच्छा दिशा में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मरीज आपके पास आता है तो उसके लिए आपका व्यवहार काफी मायने रखता है। अगर आप मरीज से कहते हैं कि आपका उपचार होना कठिन होगा तो मानकर चलिए कि आपने उसे और भी बीमार कर दिया है। लेकिन जब आप मरीज से कहते हैं कि आप जल्द स्वस्थ्य हो जाएंगे तो वह जल्दी ठीक हो सकता है।

cm yogi

हर मरीज आपके लिए प्रयोगशाला भी है। आप मरीज पर स्टडी करिए, पेपर तैयार करिए, इससे आपका रिसर्च पेपर तैयार होगा साथ ही नए छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। आप इस रिसर्च पेपर को नेशनल और इंटरनेशनल मैग्जीन में स्टडी पेपर के तौर पर भी भेज सकते हैं। आप अपनी स्किल को यहां स्केल के साथ जोड़ेंगे तो आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद 1947 से लेकर 2017 तक प्रदेश में सिर्फ 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज उत्तर प्रदेश में 45 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं। 20 जिलों में अंतिम चरण में काम चल रहा है।

बाकी के जिलों में भी मेडिकल कॉलेज निर्माण की कार्रवाई चल रही है। देश में 1947 से 1999 तक सिर्फ एक एम्स था, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी ने छह नए एम्स दिए। आज एम्स की संख्या बढ़कर 22 हो गई है, मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करकता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+