UP के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बड़ी सौगात! इसी महीने से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी, कितना बढ़ा मानदेय?

UP Shiksha Mitra Salary: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्कूल चलो अभियान' के शुभारंभ के अवसर पर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में की गई वृद्धि इसी महीने से प्रभावी हो जाएगी। आइए जानतें हैं सीएम योगी ने क्या कहा और सरकार की अन्य घोषणाएं क्या हैं?

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब अनुदेशकों को 17,000 रुपये और शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा। यह नई व्यवस्था इसी महीने से लागू की जा रही है। इसके अतिरिक्त, सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने का भी निर्णय लिया है।

cm yogi adityanath

स्कूल चलो अभियान' पर जोर
सीएम योगी ने शिक्षकों और अनुदेशकों से अपील की कि वे 1 से 15 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि:

  • शिक्षक स्कूल समय से एक घंटा पहले गांव के अलग-अलग मोहल्लों का दौरा करें।
  • हर घर का दरवाजा खटखटाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
  • अभिभावकों को प्रेरित करें कि सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त सुविधाओं का लाभ उठाकर बच्चों का पंजीकरण कराएं।

शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुधार

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा पर सालाना लगभग 80 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं:

  • अटल आवासीय विद्यालय: श्रमिकों और निराश्रित बच्चों के लिए विशेष विद्यालयों की शुरुआत।
  • कस्तूरबा गांधी विद्यालय: इन स्कूलों को अब 12वीं कक्षा तक विस्तारित कर दिया गया है।
  • कंपोजिट विद्यालय: हर जनपद में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की शिक्षा के लिए आधुनिक परिसरों का निर्माण किया जा रहा है।
  • बाल वाटिका: छोटे बच्चों के लिए बाल वाटिकाओं का निर्माण कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+