UP: गोरखपुर से सीएम योगी करेंगे प्रदेश स्तरीय पर्यटन दिवस की शुरुआत, होंगे यह कार्यक्रम
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में पर्यटन को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में 27 सितंबर को पर्यटन दिवस के अवसर पर गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय पर्यटन दिवस का शुभारंभ किया जाएगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस दौरान तीन दिनों तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सम्पन्न होंगे।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ 27 सितंबर को सीएम योगी के हाथों दोपहर बाद किया जाएगा। सीएम बच्चों से भरी यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह बस बच्चों को भ्रमण के लिए कुशीनगर ले जाएगी। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें प्रदेश को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने को लेकर सरकार के प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। ऐसे स्थलों के बारे में भी बताया जाएगा, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर में पर्यटन के क्षेत्र में कई बड़े कार्य हुए हैं। यहां पर्यटन स्थलों का विकास हुआ है। जहां कभी कचरे गिराए जाते थे वहां आज प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। गोरखपुर का रामगढ़ताल, कुसम्ही जंगल, राप्ती नदी का किनारा, मंदिरों का नया स्वरुप आज इसे एक नई पहचान दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications