मौनी अमावस्या पर बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- 'भगवान सूर्य की कृपा से सभी की मनोकामना पूर्ण हो'

दान, उपवास और आस्‍था का पर्व मौनी अमावस्‍या बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को बधाई दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट पर लिखा कि दान, व्रत व त्याग के लिए प्रेरित करते आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। मोक्षदायनी मां गंगा और भगवान सूर्य की कृपा से सभी की मनोकामना पूर्ण हो, सभी के जीवन में नव ऊर्जा व नव उत्साह का संचार हो। इस पावन अवसर पर संगम स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य संत गणों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।

योगी आदित्यनाथ

क्या होती है मौनी अमावस्या

मौनी अमावस्या अमावस्या या अमावस्या का दिन है। 'मौनी' संस्कृत शब्द मौना से आया है, जिसका अर्थ है मौन या पूर्ण मौन। मौनी अमावस्या, बोलने से परहेज करके, पूर्ण मौन रहकर या मौन व्रत रखकर अमावस्या मनाने का एक अनोखा तरीका है।
इसे माघ मास की अमावस्या जिसे मौनी अमावस्या भी कहते हैं। यह योग पर आधारित महाव्रत है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र संगम में देवताओं का निवास होता है इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस मास को भी कार्तिक के समान पुण्य मास कहा गया है। गंगा तट पर इसी कारण भक्त जन एक मास तक कुटी बनाकर गंगा स्नान व ध्यान करते है।

मौनी अमावस्या का महत्व

आज सुबह के 8 बजकर 2 मिनट से मौनी अमावस्या शुरू होगी ओर ये 10 फरवरी के सुबह 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी| इस दिन सारे श्रद्धालु ईश्वर को याद करते हुए भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करते है। अमावस्या वाले या यानीआज के दिन लोग जल्दी उठते हैं और पवित्र स्नान करते हैं। फिर वे भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, और अपने पूर्वजों के लिए तर्पण करते हैं। गंगा तट में स्नान करने से एक अद्भुत स्वास्थ्य ओर ज्ञान की प्राप्ति होती है | मौनी अमावस्या के दिन चंद्रमा और सूर्य दोनों की संयुक्त ऊर्जा के प्रभाव से इस दिन का महत्व और भी अधिक हो जाता है|

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+