उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ के मंत्रियों की पूरी लिस्ट, दो डिप्टी सीएम समेत 52 मिनिस्टर
लखनऊ, 26 मार्च: योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली है। योगी आदित्यनाथ के साथ दो डिप्टी सीएम समेत 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। लखनऊ में बड़े समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भी शामिल हुए।

योगी आदित्यनाथ के साथ आज 52 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है, जिसमें कुल 18 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है। 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने हैं और इसके बाद 20 विधायकों को राज्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दानिश आजाद को राज्यमंत्री बनाया गया है, वो योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का अकेला मुस्लिम चेहरा हैं।
कैबिनेट मंत्री (18)
जिनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, उनमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद का नाम है।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (14)
नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना और दयाशंकर मिश्र दयालु राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बने हैं।
राज्यमंत्री (20)
मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी और विजय लक्ष्मी गौतम ने राज्यमंत्री की शपथ ली है।
Recommended Video

भाजपा को मिली है बड़ी जीत
11 मार्च में आए उतत्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा और सहयोगियों ने राज्य की 403 में से 274 सीटें जीतते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। जिसके बाद लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है। 2017 में भी भाजपा को जीत मिली थी।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications