गोरखपुर में पशु महाविद्यालय की सीएम योगी रखेंगे आधारशिला
गोरखपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी तीन मार्च को पशु चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इस महाविद्यालय को भविष्य में विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। वहीं 2 मार्च को मुख्यमंत्री महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां 1007 करोड़ रुपए की 49 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
गोरखपुर में पशु महाविद्यालय बन जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार, पड़ोसी देश नेपाल के पशुपालकों को काफी फायदा होगा। इस महाविद्यालय को तीन चरण में विकसित किया जाएगा। गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर स्थित ताल नदोर में 80 एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया है, यहां पहले चरण में 228 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा।

इसके लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। यहां हॉस्पिटल ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, स्टाफ क्वार्टर, छात्रावास को तैयार किया जाएगा। साथ ही यहां शोध अध्ययन केंद्र की भी स्थापना की जाएगी।
इस महाविद्यालय में नेट जीरो एनर्जी की अवधारणा के आधार पर विकसित किया जएगा। शुरुआती चरण में 100 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। तीन मार्च को दोपहर बाद यहां भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। यहां करीब 954 करोड़ रुपए की लागत से 35 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही 53 करोड़ रुपए से अधिक की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा।












Click it and Unblock the Notifications