CM योगी आदित्यनाथ ने UPPSC अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव को किया तलब, भर्ती घोटाले में हो सकती है छुट्टी!

अनिरुद्ध यादव की UPPSC से छुट्टी होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं इससे पहले हुई भर्तियों की भी सरकार सीबीआई जांच करा सकती है। वैसे भी आयोग की कई भर्तियों और साक्षात्कार पर रोक लगी हुई है।

इलाहाबाद। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को तलब किया है। अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव पर बिरादरी के लोगों की भर्ती करने का आरोप लगा है। एक शिकायत के बाद अनिरुद्ध यादव को तलब किया गया है। बता दें की अनिरुद्ध यादव की UPPSC से छुट्टी होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं इससे पहले हुई भर्तियों की भी सरकार सीबीआई जांच करा सकती है। वैसे भी आयोग की कई भर्तियों और साक्षात्कार पर रोक लगी हुई है।

CM योगी आदित्यनाथ ने UPPSC अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव को किया तलब, भर्ती घोटाले में हो सकती है छुट्टी!

पिछले ही साल राज्यपाल राम नाईक ने डॉ. अनिरुद्ध सिंह यादव को उत्‍तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया था। उससे पहले डॉ. अनिरुद्ध डॉ. यादव गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय बदायूं के प्राचार्य पद पर थे। गौरतलब है की हाईकोर्ट के आदेश के बाद 14 अक्टूबर 2016 को पब्लिक सर्विस कमीशन के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष डॉ. अनिल कुमार यादव को पद से हटाकर इन्हें नियुक्त किया गया था।

CM योगी आदित्यनाथ ने UPPSC अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव को किया तलब, भर्ती घोटाले में हो सकती है छुट्टी!

हाईकोर्ट ने अनिल यादव की शैक्षणिक योग्‍यता को पद के अनुकूल न पाने के साथ ही उनके अपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पद से हटाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद ये समझा जा रहा था की डॉ. अनिरुद्ध यादव अपनी साफ छवि से आयोग की सभी कमियों को दूर करेंगे लेकिन ऐसे में जो दाग उन पर लगे हैं भर्तियों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+