योगी आदित्यनाथ बोले- शरीयत नहीं संविधान से चलेगा देश, तालिबानी सोच वाले बांध लें गांठ
लखनऊ, 13 फरवरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि भारत में जो लोग शरीयत लाना चाहते हैं, वो कामयाब नहीं होंगे। भारत संविधान से ही चलेगा ना कि शरीयत से। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले हिजाब विवाद को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये ट्वीट आया है। जो हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी को उनका जवाब लग रहा है। हालांकि योगी आदित्यनाथ ने इस ट्वीट में हिजाब या ओवैसी का जिक्र नहीं लिया है।
Recommended Video

योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम किए ट्वीट में लिखा- 'गजवा-ए-हिन्द' का सपना देखने वाले 'तालिबानी सोच' के 'मजहबी उन्मादी' यह बात गांठ बांध लें. वो रहें या न रहें लेकिन भारत शरीयत के हिसाब से नहीं, संविधान के हिसाब से ही चलेगा। जय श्री राम!
क्या था औवेसी का बयान
कर्नाटर में चल रहे हिजाब विवाद को लेकर हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि देश की व्यवस्था को शरीयत से नहीं चलाया जाएगा, भारतीय जनता पार्टी संविधान का समर्थन कर रही है। जिसके बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक बयान आया। जिसमें उन्होंने कहा, एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी। हम अपनी बेटियों को, अगर वो फैसला करती है कि अब्बा-अम्मी मैं हिजाब पहनूंगी तो अम्मी-अब्बा कहेंगे- बेटा पहन, तुझे कौन रोकता है, हम देखेंगे। हिजाब, नकाब पहनेंगे कालेज भी जाएंगे, कलेक्टर भी बनेंगे, बिजनेसमैन, एसडीएम भी बनेंगे और एक दिन इस देश में एक बच्ची हिजाब पहनकर प्रधानमंत्री बनेगी। जिसके बाद अब इस पर योगी आदित्यनाथ का ट्वीट आया है।












Click it and Unblock the Notifications