PM Vishwakarma Yojana पारंपरिक शिल्प के करोड़ों विश्वकर्माओं के जीवन में सूर्योदय का कारक बनेगी-योगी आदित्यनाथ
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर लांच हुई पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही। सीएम ने यह बातें अपने गोरखपुर दौरे के दौरान कहीं। सीएम ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गोरखपुरवासियों को 343 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक शिल्प के करोड़ों विश्वकर्माओं के जीवन में विकास और समृद्धि के सूर्योदय का कारक बनेगी। 'अंत्योदय' को समर्पित यह लोक-कल्याणकारी योजना कारीगरों व शिल्पकारों के कौशल अभिवर्धन व आर्थिक स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के साथ ही उनके उत्पादों को नई पहचान दिलाने का कार्य करेगी।

पीएम विश्वकर्मा योजना पीएम मोदी के द्वारा लॉन्च की गई इस योजना के तहत बायोमेट्रिक पीएम विश्वकर्मा पोर्टल (PM Vishwakarma portal) का इस्तेमाल भी किया जा सके जिसके जरिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से विश्वकर्माओं का फ्री रजिस्ट्रेशन हो पाएगा।
इस योजना को लेकर केंद्रीय बजट 2023-24 में भी घोषणा की थी। मोदी सरकार का फोकस पारंपरिक शिल्प में जुटे शिल्पकारों और कारीगरों की सहायता करने पर तो रहा ही है इसके साथ ही कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक मदद देने पर भी सरकार का फोकस रहा है।












Click it and Unblock the Notifications