यूपी में ताबड़तोड़ एक्शन के बाद आज गोरखपुर में रहेंगे योगी, जानिए क्या होगा कार्यक्रम
योगी आदित्यनाथ गोरखपुर एयरपोर्ट पोर्ट से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और फिर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज जाएंगे जहां उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं।
गोरखपुर। यूपी के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों के दौरे पर शनिवार को गोरखपुर जाएंगे। गोरखपुर में योगी के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। सीएम बनने के बाद योगी का यह पहला गोरखपुर दौरा है। शनिवार दोपहर योगी लखनऊ से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।

गोरखनाथ मंदिर के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

पोस्टरों से पटा शहर
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही गोरखपुर को सजाने का काम काम शुरू हो गया था। गोरखनाथ मंदिर को भी काफी सजाया गया है। शहर भर में होर्डिंग और पोस्टर लगे हुए हैं। हर छोटा-बड़ा नेता योगी के स्वागत में पोस्टर लगा रहा है। योगी के स्वागत के लिए शहर को तैयार किया जा रहा है।

अधिकारियों से करेंगे मुलाकात
सीएम योगी गोरखपुर में एम्स को लेकर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही वह बिजली सप्लाई को लेकर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। योगी बीजेपी ऑफिस में मंडल के सभी पार्टी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त
योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मठ के महंत हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए योगी के नाम का ऐलान होने के बाद से ही गोरखनाथ मंदिर समेत पूरे शहर में उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गईं। योगी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications