पंकज उधास के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाहिर किया दुख
जानेमाने गजल गायक पंकज उधास का आज लंबी बीमार के बाद निधन हो गया। 72 वर्षीय पंकज उधास के निधन की जानकारी उनकी बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। पंकज उधास के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है।
योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर करते हुए कहा प्रख्यात गायक, 'पद्म श्री' पंकज उधास जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

गौर करने वाली बात है कि पंकज उधास को 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। उनकी बेटी नायाब उधास ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार थे. वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे, उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।
पंकज उधास का निधन आज सुबह तकरीबन 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। पंकज उधास के निधन से म्युजिक इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications