CM Yogi Japan Visit 2026 : टोक्यो में योगी का 'मिशन यूपी', CM ने जापानी उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्योता

CM Yogi Japan Visit 2026: उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित 'यूपी इन्वेस्टमेंट रोडशो' के दौरान वैश्विक निवेशकों को संबोधित करते हुए राज्य की एक नई और शक्तिशाली तस्वीर पेश की।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को 'नए भारत का विकास इंजन' बताते हुए जापानी व्यापारिक नेताओं को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। टोक्यो में आयोजित एक भव्य रोडशो के दौरान सीएम योगी ने जापानी उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश की इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति और असीमित मानव संसाधनों से रूबरू कराया।

cm-yogi-adityanath-japan-visit

CM योगी ने स्पष्ट संदेश दिया कि उत्तर प्रदेश अब केवल खेती-किसानी का प्रदेश नहीं, बल्कि दुनिया के लिए 'ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब' बन चुका है।

UP Investment Roadshow Tokyo: एक्सप्रेसवे नेटवर्क में यूपी की बड़ी हिस्सेदारी

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने निवेशकों की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को अपनी प्राथमिकता बनाया है। उन्होंने बताया कि आज देश में मौजूद एक्सप्रेसवे का करीब 95 प्रतिशत हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश में है। बीते नौ वर्षों में राज्य में कई नए एक्सप्रेसवे बने हैं, जिससे औद्योगिक इलाकों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार हुआ है।

Uttar Pradesh देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास भारत का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जो लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला के लिहाज से राज्य को मजबूत बनाता है। बेहतर सड़क और रेल कनेक्टिविटी के चलते उद्योगों को कच्चा माल, तैयार उत्पाद और मानव संसाधन उपलब्ध कराने में आसानी हो रही है। सीएम योगी ने एयर कनेक्टिविटी को लेकर भी उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां गिनाईं।

उन्होंने बताया कि पिछले नौ सालों में राज्य में 16 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को चालू किया गया है। साथ ही, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जल्द ही परिचालन शुरू करने जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश वैश्विक व्यापार और निवेश के नक्शे पर और मजबूती से उभरेगा।

'भारत का फूड बास्केट' है उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को भारत का फूड बास्केट कहा जाता है। राज्य में कृषि उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और यह देश का सबसे बड़ा खाद्यान्न उत्पादक राज्य है। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश के पास भारत के सबसे बड़े जल संसाधन भी हैं, जो कृषि और उद्योग दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की कुल आबादी लगभग 25 करोड़ है, जिसमें से 56 प्रतिशत युवा वर्ग का है। यह एक बड़ा कार्यबल है, जो हर क्षेत्र में कुशल और प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में उद्योगों के लिए किफायती, गुणवत्तापूर्ण और प्रशिक्षित श्रमशक्ति आसानी से उपलब्ध है, जो निवेशकों की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+