अयोध्या धाम के दृश्य देख भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, कही ये बात

अयोध्या में आज भगवान राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धूमधाम से पूरा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राण प्रतिष्ठा की पूजा अर्चना में हिस्सा लिया। आज के इस भव्य कार्यक्रम के लिए अयोध्या धाम को जबरदस्त तरीके से सजाया गया था। अयोध्या धाम के खूबसूरत दृश्यों को देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा करते हुए अपनी भावनाओं को जाहिर किया है।

मुख्यंत्री ने अयोध्या धाम में आज प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा श्री अयोध्या धाम का यह दृश्य देखकर भावुक हूं, आह्लादित हूं। 500 वर्षों की प्रतीक्षा के उपरांत हमारे प्रभु श्री रामलला का पुनः अपने भव्य मंदिर में विराजमान होना भारत की सांस्कृतिक समृद्धि के नव अध्याय का शुभारंभ है। जय जय श्री राम!

AYODHYA

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के बाद अयोध्या में शाम को दिवाली जैसा जश्न हैं, हजारों की संख्या में दीए जलां गए है। पूरी अयोध्या नगरी रोशनी से जगमगा रही है। हर तरफ खुशी और हर्ष का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जिस तरह से राम लला की तस्वीर सामने आई उसने हर किसी का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री ने इसपर अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए कहा 'रामो विग्रहवान् धर्मः' कोटि-कोटि जनों की समेकित आस्था के केंद्र, कौशल्यानंदन प्रभु श्री रामलला का दिव्य स्वरूप अखिल विश्व को आनंदित करने वाला है। समस्त ब्रह्मांड आज आह्लादित है। सृष्टि का कण-कण, समय का क्षण-क्षण 'राममय' है। विश्व की सांस्कृतिक राजधानी श्री अयोध्या धाम हर्षित, मानवता गर्वित और सभ्यता पुलकित है। सभी रामभक्तों को जय श्री राम!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+