वाराणसी: सीएम अखिलेश यादव का बाहुबली अवतार आया सामने, सपा के युवजन सभा ने किया पोस्टर जारी
दोनों हाथों में तलवार लिए अखिलेश बाहुबली दिखाई दे रहे हैं और संदेश यह दिया गया है कि 'विकास का भूचाल हूं, दंगाइयों का काल हूं।' ये पोस्टर शहर के कई इलाकों में लगाए जा चुके हैं।
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सीएम अखिलेश का बाहुबली अवतार चर्चा में है। जहां कई इलाकों में अखिलेश बाहुबली के अवतार में दिख रहे हैं। जिसे देख के आने-जाने वाले लोग काफी आश्चर्य में पड़े हैं।


जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश का यह पोस्टर बाहुबली अवतार में है। जिसे समाजवादी पार्टी की युवजन सभा में अखिलेश सेना लगवा रही हैं। इस पोस्टर में अखिलेश यादव को पूरी तरह फिल्म बाहुबली के हीरो की तरह बनाया गया है। दोनों हाथों में तलवार लिए अखिलेश दिखाई दे रहे हैं और संदेश यह दिया गया है कि 'विकास का भूचाल हूं, दंगाइयों का काल हूं।'



क्या कहना है पोस्टर जारी करने वाले नेताओं का?
समाजवादी युवजन सभा के उपाध्यक्ष आशुतोष सिन्हा ने इस पोस्टर को जारी किया है और शहर के कई इलाकों में इसे दीवारों पर लगवा रहे हैं। इनका कहना है कि प्रदेश में अखिलेश यादव बाहुबली के सामान ही हैं। जिन्होंने विकास की राह पर दंगा करने वालों को बाहर किया है। ये पोस्टर शहर के कई इलाकों में लगाए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications