जिस बाल सुधार गृह में बंद अतीक के दो नाबालिग बेटे, वहां जमकर बवाल, दोनों को छुड़ाने की कोशिश

Atiq Ahmed: अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटे प्रयागराज के बाल सुधार गृह में बंद हैं. अतीक की हत्या के बाद यहां पर भारी बवाल देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों को बाल सुधार गृह से छुड़ाने की कोशिश हुई है।

UP police

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद प्रदेशभर में धारा 144 को लागू कर दिया गया है। इस बीत अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटे जिस बाल सुधार गृह में बंद हैं, वहां पर भारी बवाल की खबर सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे प्रयागराज के धूमनगंज स्थित किशोर बाल सुधार गृह में बंद हैं। यहां पर भारी बवाल की खबर सामने आई है। अतीक के दोनों नाबालिग बेटे अहजान अहमद और अबान अहमद यहां पर बंद हैं।

बता दें कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की थी कि पुलिस ने उनके दोनों नाबालिग बेटों को हिरासत में रखा है। लेकिन पुलिस का कहना है कि दोनों बेटों को बाल सुधार गृह में रखा गया है। सीजेएम कोर्ट में पुलिस ने जानकारी दी थी कि

बाल सुधार गृह में भारी सुरक्षा बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस की टीम यहां मार्च कर रही है। बाल सुधार गृह के भीतर भी पुलिस बल को तैनात किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो स्थानीय लोग अतीक के दोनों बेटों को यहां छुड़ाने के लिए पहुंचे थे।

इस बीच यह खबर भी सामने आई है कि पिता अतीक अहमद और चाचा अशरफ अहमद की हत्या की खबर सुनकर अतीक का बड़ा बेटा बेहोश हो गया है। उसे पुलिस की टीम अस्पताल लेकर पहुंची है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

गौर करने वाली बात है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार की रात मीडिया के कैमरों के सामने तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। तीनों ही हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और पूरे मामले की जांच के लिए 3 सदस्यी कमेटी का गठन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+