Lucknow Metro में छात्रों और कर्मचारियों के बीच मारपीट, 6 कर्मचारी और 2 सुरक्षा गार्ड घायल
लखनऊ मेट्रो में शुक्रवार शाम में मेट्रो कर्मचारियों और छात्रों के एक समूह के बीच हाथापाई देखने को मिला। इस हाथापाई में मेट्रो के 5-6 कर्मचारी और 2 सुरक्षा गार्ड घायल हो गए।
लखनऊ। लखनऊ मेट्रो में शुक्रवार शाम में मेट्रो कर्मचारियों और छात्रों के एक समूह के बीच हाथापाई देखने को मिला। इस हाथापाई में मेट्रो के 5-6 कर्मचारी और 2 सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाथापाई में शामिल सभी छात्र लखनऊ यूनिवर्सिटी के बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों का एक समूह यूनिवर्सिटी के पास मेट्रो के एक निर्माणाधीन स्थल में चला गया जिसके बाद कर्मचारियों ने उन्हें बाहर जाने को कहा जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद ने जल्द ही हाथापाई का रूप ले लिया जिसके बाद कर्मचारियों ने मेट्रो की सुरक्षा में लगे गार्डों को बुलाया।
इस हाथापाई में मेट्रो के 6 कर्मचारी और 2 सुरक्षा गार्ड घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक इस मामले में किसी भी छात्र की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications