पिता ने बस्ता छीनकर स्कूल जाने से रोका, बच्चों को मिली पुलिस की मदद

मथुरा। यूपी के मथुरा में दो बच्चों ने अपनी मां के साथ थाने जाकर पिता के खिलाफ शिकायत की थी कि उन्होंने उनका बस्ता छीनकर स्कूल जाना बंद करा दिया है। अब इस मामले में मथुरा पुलिस ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। डीजीपी कार्यालय आदेश के बाद मथुरा पुलिस सक्रिय हुई और उसने आनन-फानन में बच्चों के पिता को थाने बुलाकर समझा-बुझाकर मामले को निस्तारित किया।

ये था मामला

ये था मामला

एसपी सिटी से बस्ता वापस दिला स्कूल जाने की गुहार लगाने की खबर को वन इंडिया पर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद प्रशासन ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए बच्चों को स्कूल भिजवाने के निर्देश मथुरा पुलिस को दिए। प्रशासन से मिले आदेश के बाद मथुरा पुलिस हरकत में आई और एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बच्चों को बुलवाकर भरोसा दिलवाया कि अब वो फिर से स्कूल जाएंगे।

चौकी प्रभारी को एसपी सिटी ने दिए आदेश

चौकी प्रभारी को एसपी सिटी ने दिए आदेश

एसपी सिटी से मिले आश्वासन के बाद बच्चों को उम्मीद है कि अब उनकी पढ़ाई नही रुकेगी। इस सारे मामले पर एसपी सिटी ने बताया कि बच्चों के पिता को भी बुलवाया गया था। चौकी प्रभारी को आदेश दिया गया है। बच्चों के पिता को बुलवाकर बस्ता दिलवाया जाए, साथ ही पढ़ाई भी सुचारू रखी जाए। साथ ही महिला और उसके पति के बीच जो भी पारिवारिक समस्या है उसका भी समाधान किया जाए ।

पिता को चौकी बुलाकर वापस दिलाया बस्ता

पिता को चौकी बुलाकर वापस दिलाया बस्ता

अधिकारियों के आदेश पर चौकी इंचार्ज ने बच्चों के पिता को चौकी बुलवाया ओर बच्चों को बस्ता वापस दिलवाया। साथ ही बच्चों के पिता को हिदायत दी कि भविष्य में कोई भी ऐसा कार्य न करे जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो। पुलिस की पहल के बाद बच्चों ओर उनकी मां को उम्मीद है कि अब उनको समस्या नहीं आएगी ।

Read Also: थाने में फरियाद लेकर पहुंची बच्ची, 'पुलिस अंकल मुझे स्कूल जाना है, पापा ने बस्ता छीन लिया'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+