सीएम योगी की आहट...और दौड़ी चली आईं गोशाला की गायें

रविवार को तड़के राजकाज की जिम्मेदारी होने के बावजूद भी योगी आदित्‍यनाथ ने गायों को चारा खिलाया और मंदिर में पूजा की।

गोरखपुर। यूपी के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्‍यनाथ शनिवार को पहली बार अपनी कर्मभूमि गोरखपुर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद योगी आदित्‍यनाथ का भव्‍य स्‍वागत हुआ। उनको देखने और सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हुई थी। साफ शब्‍दों में कहें तो पूरा गोरखपुर शहर योगी के इंतजार में शनिवार की सुबह से ही बैठा था। लेकिन शायद आपको पता नहीं कि गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित गोशाला की गायें भी योगी का इंतजार कर रही थीं।

सीएम योगी की आहट...और दौड़ी चली आईं गोशाला की गायें

जी हां आज तड़के योगी जैसे ही गोशाला पहुंचे, उनकी आहट सुनते ही गायें उनसे मिलने के लिए बेचैन हो गईं। आपको बता दें कि रविवार को तड़के राजकाज की जिम्मेदारी होने के बावजूद भी योगी आदित्‍यनाथ ने गायों को चारा खिलाया और मंदिर में पूजा की। मंदिर के ही एक संत ने बताया कि गोशाला की हर गाय योगी की आहट पहचानती है। उन्‍होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ का गोशाला में प्रतिदिन सेवा करना और गायों-बछड़ों को दाना खिलाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। जरूर पढ़ें- योगी सरकार के फैसलों पर क्रिकेटर कैफ ने ट्विटर पर लिखा- टुंडे मिले या ना मिलें, गुंडे ना मिले

लंबे समय से वे गोशाला में रह रही गायों से इतना घुल-मिल गए हैं कि वे उनकी आहट पहचान लेती हैं। योगी के गेट से अंदर पहुंचने पर वे उनको घेर लेती हैं। उल्‍लेखनीय है कि योगी ने सबके खास कर बछड़े-बछिया के अलग-अलग नाम रखे हैं। उसी नाम से उनको बुलाते हैं।

आज सुबह क्‍या-क्‍या किया योगी ने

रविवार सुबह जगने के बाद सीएम योगी स्‍नान-ध्यान के बाद बतौर गोरक्ष पीठाधीश्वर सीधे मुख्य मंदिर पहुंचे। शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ के विधिवत पूजन के बाद उन्होंने परिसर के दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर और अन्य मंदिरों में दर्शन किया। इसके बाद वह गोशाला में गये। एक हफ्ते बाद मिली गायों को सीएम ने बड़े प्यार से बिस्कुट खिलाते हुए नाम लेकर अपने पास बुलाया। उन्होंने देर तक गायों को पुचकारते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+