'...2005 में जब देखा शो, मिला था BJP चीफ का पद', लखनऊ में 'जाणता राजा' के समापन पर राजनाथ सिंह
लखनऊ में महाराज छत्रपति शिवाजी के जीवन चरित्र पर आधारित महानाट्य जाणता राजा के के अंतिम दिन कई दिग्गज शामिल हुए। इस मौके पर देश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिवाजी महाराज के जीवन को याद किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति महाराज का जीवन अपने देश की रक्षा के प्रति समर्पित था। वे भारतीयों के हमेशा से आदर्श रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी के साथ हर आयु वर्ग के लोगों को जीवन से प्रेरणा मिलती है।
गुरुवार (31 अक्टूबर) को महाराज छत्रपति शिवाजी के जीवन चरित्र पर आधारित महानाट्य जाणता राजा का समापन हो गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में दोनों ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान भी आज इस महानाट्य को देखने पहुंचे। इस मौके पर मंच से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई बड़ी बातें कहीं।

रक्षा मंत्री ने कहा, "2005 में मैंने मुंबई में 'जनता राजा' का शो देखा था। इस नाटक को देखने के अगले ही दिन मुझे हमारी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। मैं इस कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने उन्होंने मुझे यहां आमंत्रित किया। मैं इस बात के लिए भी आभारी हूं कि उन्होंने यहां जनता के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन संदेशों को प्रदर्शित करने के लिए इस नाटक का आयोजन किया।"
#WATCH | Lucknow, UP: Defence Minister Rajnath Singh attends the closing ceremony of the great drama 'Janata Raja'; says, "In 2005, I watched the show of 'Janata Raja' in Mumbai. On the next day after watching this play, I was announced as our party's national president...I would… pic.twitter.com/nNkZdqhRoq
— ANI (@ANI) October 31, 2023












Click it and Unblock the Notifications