यूपी: 6 साल की नाबालिग से 17 साल के लड़के ने किया रेप, गिरफ्तार
चंदौली। सरकार ने नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के आरोपी को फांसी की सजा का प्रावधान कर दिया हो। मगर नाबालिग बच्चियों से रेप की वारदातों में कमी नहीं आ रही। ताजा मामला यूपी के चन्दौली का है। यहां 6 साल की नाबालिग के साथ पड़ोस में रहने वाले 17 साल के नाबालिग लड़के ने रेप किया है।

घटना चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के वक्त वह गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 17 साल का आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ खेत पर ले गया। वहां ले जाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित बच्ची को वही छोड़कर फरार हो गया।
बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मासूम को लेकर अलीनगर थाने पहुंचे और आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications