UPSSSC चेयरमैन राज किशोर यादव ने दिया इस्तीफा
UPSSC का गठन अक्टूबर 2014 में समूह ग की भर्तियों के लिए हुआ था। जिसके बाद अध्यक्ष आईएएस अधिकारी रहे राजकिशोर यादव को बनाया गया था।
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के अध्यक्ष राज किशोर यादव ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इससे पहले सरकार की ओर से आयोग द्वारा 11,000 पदों पर होने जा रहीं नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिना सरकार को जानकारी दिए और बिना अनुमति के इन पदों के लिए साक्षात्कार कराए जाने की तैयारी थी। गौरतलब है कि UPSSSC अक्टूबर 2014 में बनाया गया था। आयोग बनाए जाने के बाद राज्य संपत्ति अधिकारी रहे राजकिशोर यादव को इसका अध्यक्ष बनाया गया था।
आयोग का गठन पूर्ववर्ती सरकार ने समूह ग के रिक्त करीब तीन लाख से ज्यादा पदों को भरने के लिए किया गया था।बता दें कि राजकिशोर यादव ने इस्तीफा मुख्य सचिव को भेजा है, जिसमें उन्होंने निजी कारणों से पद छोड़ने का उल्लेख किया है।
वहीं मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने जानकारी दी कि UPSSSC के चेयरमैन राजकिशोर यादव का इस्तीफा मिला है। इसकी जानकारी सीएम आदित्यनाथ को दी जाने के बाद कोई फैसला किया जाएगा।
बता दें इससे पहले लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव को भी तलब किया था।












Click it and Unblock the Notifications