योगी सरकार से नहीं डर रहे बदमाश, लखनऊ में पूर्व डीजीपी की बहन से लूटपाट

मामला पूर्व डीजीपी की बहन से जुड़ा था लिहाजा पुलिस ने तहकीकात में मुस्तैदी तो दिखाई लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार सूबे में अपराध कम करने का दावा कर रही हैं। यूपी पुलिस बदमाशों में खौफ पैदा करने के लिए लगातार एनकाउंटर कर रही है, लेकिन फिर भी उनके हौसले बुलंद हैं। आम आदमी की बात छोड़िए यूपी के पूर्व डीजीपी के परिवार को लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला सूबे की राजधानी लखनऊ का है जहां बदमाशों ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बहन की चेन लूट ली। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद अभी तक बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

बदमाशों ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बहन के गले से चेन लूट ली

बदमाशों ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बहन के गले से चेन लूट ली

दरअसल लखनऊ के विकासनगर थाने के पास मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बहन के गले से चेन लूट ली। वह घर के पास खरीदारी करने जा रही थीं। तभी विकासनगर थाने से करीब 300 मीटर दूर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली। जिसके बाद उन्होंने शोर भी मचाया तक तक बदमाश फरार हो चुके थे।

बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया

बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया

मामला पूर्व डीजीपी की बहन से जुड़ा था लिहाजा पुलिस ने तहकीकात में मुस्तैदी तो दिखाई लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता ने बताया कि बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं, जिसमें बाइक सवार संदिग्ध कैद हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने हुए था।

अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज

अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज

आपको बता दें कि पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बहन शिखा सिंह विकासनगर नगर सेक्टर 4 में रहती हैं। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे वह खरीदारी करने जा रही थीं। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+