'चाचा को गच्चा' वाले बयान पर शिवपाल यादव ने दिया ऐसा जवाब, सीएम योगी भी नहीं रोक पाए हंसी
UP News: मंगलवार को विधानसभा की कार्रवाई का दूसरा दिन है। कार्रवाई के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष न बनाए जाने के बाद तंज कसा। उन्होंने शिवपाल यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि चाचा को फिर से गच्चा दे दिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चाचा को गच्चा देने वाले बयान पर शिवपाल यादव ने भी पलटवार किया। शिवपाल यादव ने सदन में बोलते हुए ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर सभी लोग हंसने लगे। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

दरअसल, विधानसभा की कार्रवाई के दूसरे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को बधाई दी। माता प्रसाद पांडेय को बधाई देते हुए उन्होंने शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चाचा को फिर से गच्चा दे दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि चाचा बेचारे हमेशा ही मत खा जाते हैं, उनकी नियति ही ऐसी होती है। क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है। मुख्यमंत्री का पूरा निशान सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ था। उसके बाद शिवपाल यादव ने भी उनका जवाब दिया।
जवाब देते हुए सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि देखिए हमें गच्चा नहीं मिला है। क्योंकि माता प्रसाद जी बहुत सीनियर हैं। शिवपाल यादव ने अभी कहा कि हम लोगों ने ही उनका नाम आगे बढ़ाया था। आगे उन्होंने यह भी कहा कि हम तो 3 साल आपके संपर्क में रहे हैं, गच्चा तो आपने भी दिया।
शिवपाल यादव ने जैसे ही यह बयान दिया, उनका बयान सुनकर सदन में मौजूद सभी लोग हंसने लगे। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। हालांकि आगे शिवपाल यादव ने कहा कि देख लेना 2027 चुनाव में समाजवादी पार्टी आपको हरा देगी और दोनों डिप्टी सीएम आपको गच्चा देंगे। अब एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ शिवपाल यादव का भी वीडियो वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications