CEC Gyanesh Kumar Family Tree: 5 IAS-28 डॉक्टर, दामाद-बेटी समेत 3 DM, एक IT ऑफिसर, कितनों की Love Marriage?

CEC Gyanesh Kumar Family Tree: भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का परिवार इन दिनों न सिर्फ प्रशासनिक गलियारों बल्कि सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। एक तरफ वे देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी संस्था चुनाव आयोग की कमान संभाल रहे हैं, वहीं उनका परिवार 'ब्यूरोक्रेसी का पावर हाउस' बन चुका है।

परिवार में 5 IAS अधिकारी, 1 IRS, 1 IPS, 28 डॉक्टर, 1 IT ऑफिसर (IRS) और 3 डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) हैं। यह कोई साधारण फैमिली नहीं, बल्कि मेहनत, मेरिट, सेवा और प्यार का अनोखा मिश्रण है। दोनों बेटियों की शादी LBSNAA ट्रेनिंग में शुरू हुई दोस्ती से लव मैरिज तक पहुंची। बड़ी बेटी मेधा रूपम नोएडा की पहली महिला DM हैं, उनके पति मनीष बंसल को अब आगरा DM बना दिए गए। छोटी बेटी अभिश्री IRS (IT ऑफिसर) और उनके पति अक्षय लबरू श्रीनगर DM। चाचा-भाई-बहन सब सिविल सर्विस में। पिता डॉक्टर, मां योगाचार्या। UPSC अभ्यर्थियों के लिए यह फैमिली ट्री इंस्पिरेशन है। आइए पूरी कहानी जानते हैं कि फैमिली ट्री, हर सदस्य की विस्तृत प्रोफाइल, लव स्टोरीज और 20 अप्रैल 2026 के ताजा तबादले तक...

cec-gyanesh-kumar-family-tree

Who Is CEC Gyanesh Kumar: कौन हैं ज्ञानेश कुमार? परिवार के मूल पुरुष और भारत के CEC

ज्ञानेश कुमार गुप्ता (जन्म: 27 जनवरी 1964, आगरा) 1988 बैच के केरल कैडर के पूर्व IAS हैं। IIT कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech। UPSC क्रैक करने के बाद उन्होंने केरल में डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, कोचीन म्यूनिसिपल कमिश्नर, केरल स्टेट कोऑपरेटिव बैंक MD जैसे पद संभाले। पत्नी अनुराधा कुमार निजी जीवन को प्राइवेसी देते हुए सिविल सर्विस की परंपरा को मजबूत बनाए रखती हैं। दोनों की शादी 6 अक्टूबर को हुई थी।

cec-gyanesh-kumar-family-tree

CEC Gyanesh Kumar Career Highlights: करियर हाइलाइट्स:

  • मनमोहन सिंह सरकार में रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव।
  • ISIS संकट के समय इराक से भारतीयों की सुरक्षित वापसी में अहम भूमिका।
  • गृह मंत्रालय में अनुच्छेद 370 हटाने और राम मंदिर ट्रस्ट गठन जैसे ऐतिहासिक फैसलों में योगदान।
  • फरवरी 2025 में 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने। नए कानून के तहत नियुक्त पहले CEC। कार्यकाल जनवरी 2029 तक है।

CEC Gyanesh Kumar Career Father-Mother: ज्ञानेश कुमार के माता-पिता कौन?

पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) पद से सेवानिवृत्त। आगरा के विजय नगर कॉलोनी में रहते हैं। मां सत्यवती गुप्ता पतंजलि योगपीठ में योगाचार्या और योग शिक्षिका। पूरा परिवार राष्ट्र सेवा की मिसाल है।

28 डॉक्टरों का परिवार: डॉ. सुबोध के बाद भाई-बहन, चचेरे भाई-बहन और उनकी संतानें कुल 28 सदस्य डॉक्टर हैं। पड़ोसियों और मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा बार-बार आया है। मेडिकल और ब्यूरोक्रेसी का अनोखा कॉम्बिनेशन है। स्वास्थ्य सेवा से लेकर प्रशासन तक पूरा परिवार देश की सेवा में जुटा है।

CEC Gyanesh Kumar Daughter: बड़ी बेटी मेधा रूपम- नोएडा की पहली महिला DM

दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) से किया। राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटर बनीं, 10 मीटर एयर राइफल में राज्य रिकॉर्ड दर्ज किया। अगस्त 2025 में नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) की पहली महिला DM बनीं। पहले कासगंज DM रह चुकी हैं। औद्योगिक हब, श्रम कानून, विकास कार्यों पर फोकस। खास खींचाव रहा CEC ज्ञानेश कुमार की बड़ी बेटी के रूप में।

IAS Manish Bansal: दामाद मनीष बंसल, IIT दिल्ली से IAS, अब आगरा DM

ज्ञानेश कुमार की बेटी मेधा रूपम के पति मनीष बंसल भी आईएएस हैं। 19 अप्रैल को उन्हें आगरा का डीएम बनाया गया। मनीष बंसल IIT दिल्ली से B.Tech + M.Tech (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की। UPSC: AIR 53 रैंक र्दज कराई। सहारनपुर DM रह चुके।

Medha Rupam Manish Bansal Love Story: मेधा रूपम मनीष बंसल की प्रेम कहानी

cec-gyanesh-kumar-family-tree

मेधा रूपम और मनीष बंसल की मुलाकात LBSNAA मसूरी में 2014 बैच ट्रेनिंग के दौरान हुई। दोस्ती प्यार में बदली। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद लव मैरिज। पोस्टिंग अक्सर साथ रही। जैसे बरेली, मेरठ, उन्नाव, लखनऊ। अब नोएडा से आगरा 200 किमी की दूरी। IAS कपल्स के लिए सामान्य चैलेंज। दोनों की दो बेटियां हैं।

Who Is IRS Abhishree Kumar: छोटी बेटी अभिश्री, IRS IT ऑफिसर

ज्ञानेश कुमार की छोटी बेटी अभिश्री (अभिश्री कुमार) IRS अधिकारी हैं। UPSC 2017 बैच, AIR 297 रैंक हासिल की। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर से शुरूआत हुई। वर्तमान में श्रीनगर में डिप्टी डायरेक्टर (Income Tax) हैं। परिवार की 'IT ऑफिसर' वाली पहचान।

Who Is IAS Akshay Labroo: दामाद अक्षय लबरू, श्रीनगर DM

ज्ञानेश कुमार की छोटी बेटी अभिश्री ने अक्षय लबरू (लाबरू) से लव मैरिज की। अक्षय लबरू 2018 बैच त्रिपुरा कैडर के IAS हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजास कॉलेज से BA (पॉलिटिकल साइंस)किया। जम्मू-कश्मीर मूल के हैं। वर्तमान में श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर (DM) हैं।

IAS Akshay Labroo IRS Abhishree Love Story: अभिश्री और अक्षय लबरू की प्रेम कहानी

cec-gyanesh-kumar-family-tree

अभिश्री और अक्षय लबरू की मुलाकात भी LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान हुई। आगरा की अभिश्री और जम्मू के अक्षय में दोस्ती प्यार में बदली। 2020 में कोर्ट मैरिज (सिविल कोर्ट मैरिज)। 'IAS-IRS लव' की मिसाल बनी। अक्षय की पोस्टिंग श्रीनगर में, लेकिन परिवार की एकजुटता अटूट।

  • दोनों लव स्टोरीज का कॉमन थ्रेड: LBSNAA। यह एकेडमी सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, कई IAS-IRS-IPS कपल्स की कहानियां भी लिखती है।

CEC Gyanesh Kumar Family Tree: ज्ञानेश कुमार फैमिली ट्री में कौन-कौन?

cec-gyanesh-kumar-family-tree

अन्य परिवार सदस्य

  • ज्ञानेश कुमार का छोटा भाई मनीष कुमार: IRS अधिकारी।
  • बहन रोली जैन: PhD धारक। इंदौर में स्कूल संचालिका।
  • बहनोई उपेंद्र कुमार जैन: IPS 1991 बैच (MP कैडर)। वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक/डीजी ईओडब्ल्यू, मध्य प्रदेश।
  • चाचा मनीष कुमार: 1991 बैच IAS (AGMUT कैडर) - परिवार की दूसरी पीढ़ी।

UPSC के लिए मोटिवेशन या प्रेशर?

CEC ज्ञानेश कुमार का परिवार दिखाता है कि सिविल सेवा सिर्फ नौकरी नहीं, एक लाइफस्टाइल है। LBSNAA में दोस्ती से शुरू हुई दो लव मैरिज आज दो DM पति-पत्नी, एक IAS-IRS कपल और पूरे परिवार को ब्यूरोक्रेसी का पावरहाउस बना चुकी हैं। 28 डॉक्टरों वाला परिवार स्वास्थ्य और प्रशासन दोनों मोर्चों पर देश की सेवा कर रहा है।

20 अप्रैल 2026 के IAS तबादले ने मेधा-मनीष की जोड़ी को 200 किमी दूर कर दिया, लेकिन उनकी कहानी जारी है। यह परिवार भारत के उन गिने-चुने सिविल सर्विस डायनेस्टियों में से एक है जहां मेरिट, प्यार और सेवा एक साथ चलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+