CCTV में कैद हुई लाइव लूट की घटना, कैशियर को गोली मारकर लूट लिया रुपयों से भरा बैग

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में एआरटीओ के कैशियर को दिनदहाड़े गोली माकर बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया। पास में ही पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की। लेकिन बाइक सवार बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। बता दें कि पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।

cashier loot case police issues cctv footage in kannauj

जानकारी के अनुसार, घटना कन्नौज के सरायमीरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की है। बैंक में पैसा जमा कराने के लिए एआरटीओ ऑफिस के कैशियर अनुराग पांडेय पहुंचे थे। तभी बाइक सवार तीन लूटेरों ने कैशियर के हाथ रुपयों से भरा हुआ बैग छीन लिया। कैशियर अनुराग और अपराधी के बीच हाथापाई होने लगी। इसके बाद अपराधी ने बिना देर लगाये कैशियर अनुराग के हाथ में गोली मार दी।

फायरिंग की आवाज़ सुनकर पास में ही पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की। लेकिन ताबड़तोड़ फायरिंग कर लुटेरे फरार होने में कामयाब रहे। वारदात की पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। बता दें कि शियर अनुराग पांडेय बैंक में 2 लाख 81 हजार 421 रुपये जमा करने के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कैशियर को अस्पताल में इलाक के लिए भर्ती करा दिया। पुलिस हमेशा की तरह अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की शिनाख्त करने में जुटी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+