भूमाफिया: सपा सांसद नरेश अग्रवाल की बहू के खिलाफ केस दर्ज

प्रशासन ने मामले की जांच की तो उसमें पाया कि ग्राम सभा की जमीन पर कामनी अग्रवाल का ईंट भट्टा चल रहा है, इसके बाद केस दर्ज किया गया।

हरदोई। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमाफियाओं पर नकेल कसना शुरू कर दिया। इसी क्रम में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर ईंट भट्टा चलाने के मामले में तहसीलदार सदर ने सपा सांसद नरेश अग्रवाल की बहू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

भाजपा नेता की शिकायत पर एक्शन

भाजपा नेता की शिकायत पर एक्शन

साथ ही जुर्माना और रॉयल्टी आदि वसूलने का नोटिस भी जारी किया है बता दें भाजपा नेता की शिकायत पर तहसीलदार ने भट्टे की जमीन की पैमाइश कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें तकरीबन 27 बीघा जमीन ग्राम समाज की पाई गई जिस पर अवैध कब्जा जिला पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का था जिसके चलते डीएम के आदेश पर तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है |

कामिनी अग्रवाल का है ईंट भट्टा

कामिनी अग्रवाल का है ईंट भट्टा

कोतवाली देहात इलाके के पूरा बहादुर में नरेश अग्रवाल के भाई दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे मुकेश अग्रवाल की पत्नी कामिनी अग्रवाल का भट्टा इलाके में चल रहा था जो कि ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करके अवैध रूप से चलाया जा रहा था जिसकी शिकायत भाजपा नेता सदर विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजाबक्श सिंह ने शासन से की थी जिसके बाद उसकी जांच DM के पास आई थी।

देखिए इस घटना पर यह वीडियो

डीएम ने चकबंदी अधिकारी और तहसीलदार को इस पूरे मामले की जांच सौंपी थी। इसके बाद चकबंदी अधिकारी और तहसीलदार ने पाया कि ईंट भट्टा 27 बीघा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से चल रहा है जिसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी गयी। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने उक्त मामले में तहसीलदार कोर्ट में राजस्व की धारा 67 के तहत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है व नोटिस और रॉयल्टी वसूलने का भी नोटिस जारी किया गया है|

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+